आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले बदलाव: सिराज टी20 टीम से बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा ने किया रिप्लेस; 26 जून को पहला मैच
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। अब इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते दोनों सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह पेसर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह मिली है। यह जानकारी BCCI ने दी है।
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज
भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और तीन वनडे की घरेलू सीरीज खेल रही है। इसके बाद आयरलैंड और फिर इंग्लैंड दौरा होगा। आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी20 की सीरीज होगी।
इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में 5 टी20 की सीरीज खेली जानी है। फिर दोनों टीमों के बीच 14 जुलाई से 3 वनडे की सीरीज होगी, जिसके लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम