अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं आकिब नबी: मो. सिराज को रेस्ट दिए जाने के संकेत, बरार को भी मौका मिल सकता है
Published:
3 min read

जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हुए आकिब नबी डार ने 10 रणजी ट्रॉफी मैच में 60 विकेट लिए। (फोटो सोर्स- @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट में मोहम्मद सिराज को रेस्ट दिया जा सकता है। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी विनर टीम के पेसर आकिब नबी को डेब्यू कराया जा सकता है।
दरअसल, टीम इंडिया जून में अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट और 3 ODI की सीरीज खेलेगी। दोनों टीम के बीच 6 से 20 जून तक 1 टेस्ट और 3 ODI मैच खेले जाएंगे।
मसला वर्कलोड का
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- BCCI प्लेयर्स के वर्कलोड मैनेजमेंट को ज्यादा बेहतर बनाना चाहती है। हाल ही में प्लेयर्स IPL खत्म करके घर लौटे हैं और अब उन्हें लॉन्गर फॉर्मेट यानी टेस्ट खेलना है। यही वजह है कि बोर्ड सिराज को आराम देकर आकिब नबी को खिलाने पर विचार कर रहा है। अगले दो दिन में इसका ऐलान किया जा सकता है। IPL में सिराज गुजराइट टाइटन्स का हिस्सा थे। यह टीम फाइनल में RCB से हार गई थी।
फिलहाल, BCCI की मेडिकल टीम सिराज की फिटनेस पर नजर रख रही है। लेकिन, माना जा रहा है कि पांच दिन के टेस्ट के लिहाज से उन्हें लंबा आराम देना जरूरी है।

गुरनूर भी एक ऑप्शन
टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अगर आकिब नबी प्लान में फिट नहीं होते तो उनकी जगह लेफ्ट आर्म पेसर गुरुनूर बरार को खिलाया जाए। इससे बॉलिंग में वैरायटी भी मिलेगी। हाल ही में डोमेस्टिक सीजन में नबी ने 60 विकेट हासिल किए थे। जम्मू-कश्मीर ने इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती और इसमें आकिब की बॉलिंग का योगदान काफी रहा।
फिलहाल, आकिब 6 पेस फ्यूचर स्टार्स के साथ नेट्स पर स्किल पॉलिश कर रहे हैं। बाकी पांच बॉलर्स हैं- प्रिंस यादव, गुजरपनीत सिंह, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार। बुधवार से टीम इंडिया का कैम्प न्यू चंडीगढ़ में शुरू हो चुका है। शुभमन गिल और वाइस कैप्टन लोकेश राहुल के अलावा ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी यहां पहुंच चुके हैं।

श्रीलंका-न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज
भारत के लिहाज से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट अहम होने वाला है। इसके बाद उन्हें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 2018 में पहली बार टेस्ट बेंगलुरु में खेला गया था। तब भारत ने 262 रन से वह टेस्ट जीता था।

