देश से आगे कुछ नहीं: मोहम्मद सिराज बोले: मुल्क के लिए खेलते वक्त थकान और वर्कलोड पर ध्यान नहीं दिया जाता
Published:
3 min read

सिराज ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में 5 मैच खेलकर 186 ओवर डाले और 23 विकेट हासिल किए।ओवल टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे थे। (फोटो क्रेडिट:सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. मोहम्मद सिराज ने हालिया तेंदुलकर - एंडरसन ट्रॉफी में 186 ओवर बॉलिंग की। एक पेसर के लिए ये बहुत ज्यादा है। पांच मैच की टेस्ट सीरीज के बाद सिराज की थकान और वर्कलोड मैनेजमेंट पर डिस्कशन जारी है। सिराज ने इस पर जवाब दिया है।
देश से बड़ा कुछ नहीं
सिराज ने एक इंटरव्यू में कहा- भारत के लिए खेलते हैं तो थकान, इंजरी और वर्कलोड के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। सबसे बड़ी बात है देश के लिए खेलना और जीतने की कोशिश करना। बचपन से ही सपना था। मैं पूरे डेडिकेशन के साथ मैदान में जाता हूं, मेरे दिमाग में सिर्फ यही रहता है कि अपने देश को जीत दिलाना है।
एक सवाल के जवाब में सिराज ने कहा- मुझे पता नहीं कि इतनी मेहनत कैसे कर पाता हूं। जब आप देश के लिए खेलते हो तो आपको अपने शरीर की चिंता कम होती है। हमारा सपना होता है देश के लिए खेलना और जब मौका आता है तो मैं तैयार रहता हूं। शरीर के अलावा सोच पर भी काम करना होता है।
सिराज से पूछा गया- क्या इतनी ज्यादा बॉलिंग की वजह से थकान नहीं होती। इस पर हैदराबाद के इस पेसर ने कहा- देश के लिए खेलते टाइम यह सब दिमाग में नहीं आता। टेस्ट क्रिकेट मे थकान और गलती दोनों होती हैं। टेस्ट में दो पारी मिलती हैं तो सुधार किया जा सकता है।
186 ओवर और 23 विकेट
सिराज ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के 5 टेस्ट में 186 ओवर किए और 23 विकेट हासिल किए। ओवल टेस्ट में वो मैन ऑफ द मैच रहे थे।
सिराज X फैक्टर हो सकता था
एशिया कप 2025 के हाल ही में भारतीय टीम का ऐलान हुआ था। इसमें सिराज को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा- सिराज अच्छे फॉर्म में हैं। वो एशिया कप मे X फैक्टर साबित हो सकते थे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक- हेड कोच गौतम गंभीर मानते हैं कि सिराज T20 टीम में फिट नहीं बैठते। इसलिए उनका सिलेक्शन नहीं किया। सिराज ने अपना आखिरी मैच T20I वर्ल्ड कप में खेला था।
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

