टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं शमी: आकाश चोपड़ा बोले- मैं नहीं मानता कि शमी के संन्यास पर फैसला हो चुका है
Published:
2 min read

मोहम्मद शमी ने 6 जनवरी 2013 को पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। शमी ने 64 टेस्ट, 108 ODI और 25 टी20 मैच में कुल 462 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. मोहम्मद शमी इन दिनों चर्चा में हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली होम टेस्ट सीरीज की टीम से वो बाहर हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह बात फैल रही है कि शायद शमी भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं।
बहरहाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा मानते हैं कि शमी के कॅरियर को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है और वो टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

मैं नहीं मानता कि शमी रिटायर हो रहे है
आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मैं नहीं मानता कि शमी के कॅरियर पर कोई फैसला हो गया है। ऐसा कोई वर्डिक्ट’ नहीं आया है कि अब वे टीम में नहीं खेलेंगे। अगर वे लगातार विकेट लेते रहें और फिट रहें तो वापसी कर सकते हैं।
आकाश ने आगे कहा कि भारत के पास पेस बैटरी का अच्छा लाइन आप है। बुमराह, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप और हर्षित राणा जैसे नाम हैं। इतनी क्रिकेट हो रही है कि हर प्लेयर को मौका मिलेगा।
पेस बाॅलर का फिट रहना जरूरी
आकाश ने आगे कहा- भारतीय टीम को हर फॉर्मेट में कई मैच खेलने होते हैं। ऐसे में फास्ट बाॅलर को आराम और रिकवरी के लिए रोटेट करना जरूरी होता है। इस वजह से आने वाले समय में शमी को भी दोबारा मौका मिलेगा।
शमी टीम में शामिल नहीं
BCCI ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। इस टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, और आकाश दीप पेसर बाॅलर हैं। नितीश कुमार रेड्डी को बाॅलिंग ऑलराउंडर हैं।
हालिया प्रदर्शन बेहतर
शमी पिछले कुछ महीनों से लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं। उन्होंने घरेलू मैचों में गेंदबाजी की है। इसके अलावा उन्होंने कई बार यह भी कहा है कि वे अभी फिट हैं और भारत के लिए खेलना चाहते हैं।
जैसे ही टीम का ऐलान हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर बात होने लगी कि शायद शमी रिटायर हो जाएंगे। सिलेक्टर उनको आगे फ्यूचर प्लान में नहीं देख रहे है।
शमी का क्रिकेट कॅरियर
मोहम्मद शमी ने 6 जनवरी 2013 को पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। शमी ने 64 टेस्ट, 108 ODI और 25 टी20 मैच में कुल 462 विकेट लिए हैं। शमी ने आखिरी बार टीम के लिए मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

