धवन मैच हारकर जोर-जोर से हंसते थे: शमी ने शिखर को टीम इंडिया के सबसे फनी प्लेयर बताया, कहा- टेबल पर चढ़कर डांस करने लगते थे
Published: Updated:
2 min read

शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के सबसे फनी प्लेयर का नाम बताया है। उन्होंने इस सवाल के जवाब में पूर्व ओपनर शिखर धवन का नाम लिया। शमी ने बताया कि हार के बाद भी धवन ड्रेसिंग रूम का मूड बदल देते थे।
शमी ने कहा- मैच हारने के बाद सभी प्लेयर चुपचाप चेंजिंग रूम में बैठे रहते थे। ऐसे में धवन जोर-जोर से हंसने लगते थे।
/crictoday/media/media_files/2026/08/09/mohammed-shami-2026-08-09-17-28-54.webp)
हार गए, इसलिए हंस रहा हूं- धवन
शमी ने बताया कि जब वह धवन से पूछते थे कि इतनी जोर से क्यों हंस रहे हो, तो उनका जवाब होता था, "क्योंकि हम मैच हार गए हैं।" शमी के मुताबिक, धवन कभी भी टेबल पर चढ़ जाते थे और पंजाबी म्यूजिक पर डांस करने लगते थे। इससे पूरे ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल जाता था।
उन्होंने कहा कि पूरे साल क्रिकेट खेलते हैं। इसलिए जीत और हार लगी रहती है। ऐसे में धवन की मस्ती प्लेयर्स को ज्यादा उदास नहीं होने देती थी।

पहली टीम मीटिंग में घबरा गए थे शमी
शमी ने अपने टीम इंडिया डेब्यू के दिनों का एक मजेदार किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार टीम मीटिंग में जाने पर वह काफी नर्वस थे। शमी ने बताया कि कमरे में बैठे सभी बड़े प्लेयर्स को देखकर उन्हें लगा कि ये सभी नाम उन्होंने कभी सपने में देखे थे। इसी दौरान युवराज सिंह ने उन्हें कुर्सी पर खड़े होकर स्पीच देने को कहा।
शमी इतने नर्वस थे कि सिर्फ अपना नाम और कहां से आए हैं। इतना ही बता सके। इसके बाद उन्हें कुछ याद ही नहीं रहा।

