न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से शमी और आकिब OUT: BCCI की शॉर्टलिस्ट में नाम नहीं, बुमराह-सिराज समेत 5 पेसर्स पर भरोसा
Published: Updated:
3 min read

मोहम्मद शमी ने हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए अच्छी बॉलिंग की थी। शमी ने इस मुकाबले में 5 विकेट लिए। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया को नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर पहले T20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 2 टेस्ट मैच होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस टेस्ट सीरीज के लिए BCCI की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं मिली है। शमी के साथ जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है।
न्यूजीलैंड की फास्ट और सीम वाली पिच को देखते हुए सिलेक्टर्स ने टेस्ट सीरीज के लिए 5 पेसर्स को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकाश दीप शामिल हैं।
अच्छी परफॉर्मेंस के बाद भी मौका नहीं
मोहम्मद शमी डोमेंस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के लिए अच्छी बॉलिंग की थी। शमी ने इस मुकाबले में 5 विकेट लिए। इसके बावजूद न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए उनकी जगह अभी पक्की नजर नहीं आ रही है।

आकिब नबी को भी नहीं मिली जगह
जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचा है। हालांकि, न्यूजीलैंड की 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 5 तेज गेंदबाजों में उनका नाम भी शामिल नहीं है।
न्यूजीलैंड में पेसर्स को फायदा
न्यूजीलैंड की पिच पर तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम से मदद मिलती है। वहां की कंडीशन को देखते हुए भारतीय टीम के लिए पेसर्स का सही कॉम्बिनेशन चुनना काफी अहम होगा। फिलहाल शॉर्टलिस्ट में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे एक्सपीरिएंस बॉलर हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकाश दीप को भी जगह दी गई है।
पहले टी20-वनडे, फिर टेस्ट सीरीज
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। टीम पहले 5 T20I और 5 वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद 19 नवंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होगी। पहला टेस्ट वेलिंग्टन में 19 से 23 नवंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगा।

