जो गुजर गया, उसका अफसोस नहीं: शमी बोले- मैं किसी पर कोई इल्जाम नहीं लगाऊंगा, अब सिर्फ क्रिकेट ही फोकस और वही जिंदगी
Published:
3 min read

मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से 7 अप्रैल 2014 को शादी की थी। और 2025 में तलाक हो गया। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क : मोहम्मद शमी ने पहली बार अपनी शादी और उससे जुड़े विवादों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि अब वह पुरानी बात को भूल चुके हैं और सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देना चाहते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान शमी ने कहा- मैं अपनी जिंदगी के उस गुजरे दौर पर कोई बात नहीं करना चाहता। मोहम्मद शमी की शादी से जुड़े विवाद कई बार चर्चा में रहे हैं। उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई आरोप लगाए थे, लेकिन अब शमी ने इस पर खुलकर बोला है
क्रिकेट पर फोकस
शमी से हाल ही में ‘न्यूज 24’ को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उनकी शादी पर सवाल किया गया। इस पर शमी ने कहा- मुझे अपने पास्ट से कोई लेनादेना नहीं है। जो हो गया, मैं उसे याद नही करता। मैं किसी पर कोई इल्जाम भी नहीं लगाना चाहता, खुद पर भी नहीं। मैं अब सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहता हूं।
2025 में हुआ डिवोर्स
शमी ने हसीन जहां से 7 अप्रैल 2014 को शादी की थी, लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया। तब से दोनों के बीच तलाक और मेंटेनेंस को लेकर कानूनी कार्यवाही चलती रही 2 जुलाई 2025 को कलकत्ता हाईकोर्ट में शमी का तलाक हो गया।

धवन का 9 साल बाद डिवोर्स
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी 2012 में हुई थी। कई साल साथ रहने के बाद 2021 में उनका तलाक हो गया। धवन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए तलाक की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ये फैसला दोनों ने मिल कर लिया था। धवन का एक बेटा भी है। इसका नाम जोरावर है।
दिसंबर 2020 में शादी, मार्च 2025 में तलाक
युजवेंद्र चहल और धनश्री दोनों की मुलाकात 2020 में लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल तरीके से हुई थी। एक इंटरव्यू में धनश्री ने बताया था कि चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनकी ऑनलाइन क्लास में दाखिला लिया था और इस दौरान चहल को उनसे प्यार हो गया था।
ढाई महीने के प्यार के बाद ही चहल और धनश्री ने सगाई कर ली और फिर 22 दिसंबर 2020 शादी हुई। ढाई साल साथ रहने के बाद अगस्त 2022 से दोनों अलग रहने लगे। फाइनली मार्च 2025 में चहल और धनश्री का तलाक हो गया।

