कोहली से रन बनाने में पीछे रोहित: कैफ ने कहा- हिटमैन कप्तानी में बेहतर, किसी एक IPL सीजन में भी 600-700 रन नहीं बनाए
Published:
3 min read

2025 के IPL में रोहित ने 418 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स डेस्क.टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने आने वाले IPL 2026 को लेकर रोहित शर्मा के सामने आने वाली बड़ी चुनौती पर खुलकर बात की है। कैफ का कहना है कि भले ही रोहित एक बेहतरीन कप्तान और एक्सपीरियंस प्लेयर हैं, लेकिन बैटिंग में वह विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से पीछे रह जाते हैं।
रोहित को बैटिंग बेहतर करनी होगी
कैफ ने अपने यूट्युब चैनल पर कहा- रोहित को 2026 के IPL में बैटिंग पर फोकस करना होगा। हिटमैन ने कभी IPL में 600-700 रन नहीं बनाए। हालांकि विराट ने 4-5 बार यह फिगर हासिल किया है।

रोहित और पांड्या में कम्परिजन होता है
कैफ ने आगे कहा- हम हमेशा रोहित और हार्दिक पांड्या की बात करते हैं, लेकिन शर्मा ने कभी भी एक सीजन में 700-800 रन नहीं बनाए। वह कप्तानी और एक्सपीरियंस के दम पर टीम को आगे ले जाते हैं। हालांकि, जब आप उनकी तुलना कोहली जैसे बल्लेबाजों से करते हैं तो रोहित थोड़ा पीछे रहते है।
कैफ ने आगे कहते हैं- रोहित सीजन के काफी मैचों में रन बनाने और मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी हासिल करते हैं। हालांकि पूरे सीजन में कनसिसटेन्सी से रन नहीं बना पाते।

IPL 2025 में 418 रन
2025 के IPL में रोहित ने 418 रन बनाए थे। कैफ ने बताया कि रोहित इस बार जरूर कोशिश करेंगे कि वह कम से कम 500 या 600 रन के आंकड़े को पार करें।
क्या IPL में रोहित से सुदर्शन बेहतर
कैफ ने उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात टाइटन्स के यंग बैटर साई सुदर्शन ने पिछली बार 750 रन बनाए थे। इसलिए रोहित जैसे अनुभवी बल्लेबाज को भी अब अपनी फिटनेस और फॉर्म का फायदा उठाते हुए 600-700 रन बनाने होंगे।
2026 सीजन अच्छा रहना चाहिए
कैफ ने ये भी कहा कि रोहित अब और फिट दिख रहे हैं, वजन कम किया है और उनकी बल्लेबाजी में लय नजर आ रही है। मुझे यकीन है कि आने वाले IPL 2026 सीजन में उनका परफॉर्मेस शानदार रहेगा।

रोहित ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 38 साल की उम्र में उन्होंने ICC की वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बनकर नया कीर्तिमान हासिल किया है। वैसे खास बात ये भी है कि 18 साल के कॅरियर में रोहित पहली बार ODI रैंकिंग में टॉपर बने हैं।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कोहली-रोहित का प्रदर्शन
कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शुरुआती दो वनडे मैचों में खाता नहीं खोल सके थे, लेकिन तीसरे मैच में 74 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 8 रन बनाए थे। उसके बाद दूसरे मैच में 73 और तीसरे वनडे में 121 रन की नाबाद पारी खेली। रोहित को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।अब यह दोनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलते नजर आएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला रांची में होगा।
साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
वनडे सीरीज:
पहला मैच: 30 नवंबर, रांची
दूसरा मैच: 03 दिसंबर, रायपुर
तीसरा मैच: 06 दिसंबर, विशाखापत्तनम

