गिल को T20I से ब्रेक दीजिए: कैफ बोले- BCCI और गंभीर नए प्लेयर को मौका दें, ड्रॉप शब्द का इस्तेमाल इस मामले में गलत
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल को लेकर अहम बयान दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में गिल आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। कैफ ने कहा- टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर को चाहिए कि वो 2026 T20I वर्ल्ड कप को नजर में रखें और गिल को T20 इंटरनेशनल से कुछ समय के लिए ब्रेक दें।
इस सीरीज मे गिल का खराब फॉर्म
अफ्रीका के खिलाफ 5T20 मैचों की सीरीज के तीन मैचों में गिल ने 4 ,0 रन और 28 रन बनाए हैं। इतने मौके मिलने के बावजूद गिल लय में नजर नहीं आए। अब उनके इसी प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं।

प्लेयर को डिमोटिवेट न करें
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- गिल को टीम से ड्रॉप करने की जगह उन्हें T20I वर्ल्ड कप से पहले ब्रेक देना चाहिए। हालांकि टीम से बाहर करने की बात नहीं करनी चाहिए। इससे प्लेयर डिमोटिवेट हो जाता है। अगर आप हालात को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो ‘ड्रॉप’ शब्द का इस्तेमाल मत कीजिए। बस यह कह दीजिए कि हम गिल को ब्रेक दे रहे हैं या किसी नए खिलाड़ी को आजमाना चाहते हैं।
![]()
संजू को मौका मिलना चाहिए
कैफ ने आगे कहा- टीम में ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो मौके का इंतजार कर रहे हैं। कैफ ने संजू सैमसन, ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल का नाम लिया। उनका कहना था कि सैमसन जैसे खिलाड़ी सोचते होंगे कि गिल को लगातार मौके मिल रहे हैं, जबकि उन्हें 2-3 खराब पारियों के बाद ही बाहर कर दिया जाता है। टीम अगर आखिरी 2T20I में नए प्लेयर को मौका देगी तो ये फ्यूचर के लिए बेहतर होगा।
इस बीच ‘टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे 2 T20I मैचों से बीमार होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। BCCI ने उनकी जगह शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है।

इंडिया 2-1 से आगे
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का 4 T20I 17 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। 5 मैच की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे हैं।
आखिरी 2 T20I के लिए भारत का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान)अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर),संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह,वरुण चक्रवर्ती,अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद।

