सबसे खराब टेक्नोलॉजी: स्निको मीटर वाले फैसले पर मिचेल स्टार्क भड़के, वीडियो वायरल
Published:
2 min read

एशेज सीरीज हमेशा से ही रोमांच और कई बार विवादों के लिए जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे एशेज टेस्ट (2025–26) में एक बार फिर तकनीक चर्चा का केंद्र बन गई। इस बार विवाद की वजह बना स्निको (Snicko) टेक्नोलॉजी, जिस पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने खुलेआम गुस्सा जाहिर किया।
स्पोर्टस डेस्क.एशेज सीरीज हमेशा से ही रोमांच और कई बार विवादों के लिए जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे एशेज टेस्ट (2025–26) में एक बार फिर तकनीक चर्चा का केंद्र बन गई। इस बार विवाद की वजह बना स्निको (Snicko) टेक्नोलॉजी, जिस पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने खुलेआम गुस्सा जाहिर किया। उनकी नाराजगी भरी आवाज स्टंप माइक के जरिए फैन्स तक पहुंच गई। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
स्निको फैसले पर ऑस्ट्रेलिया का गुस्सा
यह घटना एडिलेड ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन की है। इंग्लैंड की पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने शॉर्ट पिच बॉल की। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बैंटिग जेमी स्मिथ ने बचने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के पास से गई और स्लिप में खड़े उस्मान ख्वाजा की ओर उछल गई।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पूरा यकीन था कि गेंद स्मिथ के ग्लव से लगी है। अपील की गई और मामला थर्ड अंपायर के पास गया। सभी को उम्मीद थी कि टीम ऑस्ट्रेलिया को विकेट मिलेगा।लेकिन रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर क्रिस गैफनी ने फैसला दिया कि गेंद दस्ताने से नहीं, बल्कि हेलमेट से लगी थी। स्क्रीन पर जैसे ही नॉट आउट आया, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निराश हो गए।
स्टार्क का गुस्सा स्टंप माइक में कैद
फैसले के बाद मिचेल स्टार्क खुद को रोक नहीं पाए। स्टंप माइक में उनकी आवाज साफ सुनी गई। उन्होंने कहा –स्निको को निकाल देना चाहिए, ये सबसे खराब टेक्नोलॉजी है।
स्टार्क का यह बयान सोशल मीडिया पर फैल गया है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
कैरी से साथ टेक्नोलोजी की दिक्कत हुई थी
यह पहला मौका नहीं था जब इस टेस्ट में स्निको पर सवाल उठे हों। पहले दिन, जब ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी 72 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, इंग्लैंड ने कैच की जोरदार अपील की थी। स्निको में हल्की सी स्पाइक दिखी, लेकिन अंपायरों ने कहा कि आवाज और गेंद का संपर्क साफ नहीं है।कैरी को नॉट आउट दिया गया और उन्होंने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए शतक जड़ दिया। इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।


