10 मैच, 3 जीत और 6 पॉइंट्स: आज IPL में प्लेऑफ के लिए मुंबई-लखनऊ के लिए डू आर डाई, देखिए दोनों टीम का सिनेरियो
Published:
2 min read

IPL 2025 में एक मैच में टॉस के दौरान मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के अब तक (9 मई) 52 मैच हो गए हैं, लेकिन एक भी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। ना ही कोई टीम बाहर हुई है। हालांकि आज (10 मई) दो मैच होने हैं, जिसके बाद एक या दो टीमें कन्फर्म बाहर हो सकती हैं। यह दोनों टीमें मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) हैं।
मुंबई और लखनऊ के 6-6 पॉइंट्स
दरअसल, इन दोनों ही मुंबई और लखनऊ टीम ने इस सीजन में अब तक 10-10 मैच खेल लिए हैं। इसमें से दोनों ने 3 जीते और 7 हारे हैं। इस तरह बराबर 6 अंक के साथ यह दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे काबिज हैं। 9वें नंबर पर काबिज मुंबई और 10वें पर लखनऊ टीम है।

मुंबई और लखनऊ के लिए प्लेऑफ का रास्ता काफी मुश्किल है। यह दोनों टीमें अब सिर्फ बाहर होने की कगार पर ही हैं। आइए जानते हैं इन दोनों मुंबई और लखनऊ टीम के प्लेऑफ का सिनेरियो…
- IPL प्लेऑफ के लिए हर एक टीम को 16 पॉइंट करने होते हैं। 14 पॉइंट्स में भी टीमें क्वालिफाई कर लेती हैं, लेकिन यहां नेट रनरेट काफी अहम होता है। 16 में कन्फर्म क्वालिफिकेशन होती है।
- हर टीम को ग्रुप स्टेज में 14 मैच खेलने होते हैं। इस लिहाज से मुंबई और लखनऊ टीम को 4-4 मैच और खेलने हैं।
- यदि दोनों टीमें अपने बाकी बचे सभी मैच जीत लेती हैं, तब भी उनके 14 ही पॉइंट्स होंगे। ऐसे में जरूरी है कि दोनों टीम को बाकी बचे मैच बेहतर नेट रनरेट के साथ जीतना होगा। साथ ही 14 अंक के साथ किस्मत के सहारे रहना होगा।
- यदि मुंबई और लखनऊ टीम बाकी बचे 4 में से एक भी मैच हारती है, तो तुरंत प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
हैदराबाद टीम अभी टेबल में टॉप पर
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम अभी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जो एक मैच जीतकर प्लेऑफ में एंट्री कर लेगी। SRH टीम ने अब तक 11 मैच खेले, जिसमें से 7 जीते और 4 हारे हैं। इस टीम के अभी 14 पॉइंट हैं और वो प्लेऑफ की दहलीज पर है।

