VIDEO गले में रुद्राक्ष, माथे पर तिलक: शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर हर-हर महादेव का उद्घोष किया; अंबानी के वंतारा में पूजा-पाठ करते दिखे मेसी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क: फुटबॉलर लियोनल मेसी अंबानी के वंतारा में शिव की आराधना करते दिखे। उन्होंने रुद्राक्ष की माला पहनी और शिवलिंग पर दूध चढ़ाया। उन्होंने माथे पर तिलक लगाकर कुछ देर ॐ मंत्र का उच्चारण किया। इसके बाद ध्यान लगाया। अंत में हर-हर महादेव का उद्धोष किया। उनके साथ साथी फुटबॉलर लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डे पॉल भी पूजा-अभिषेक करते दिखे।
आगे जाने से पहले वीडियो देखें..
भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचय
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर मेसी GOAT टूर के दौरान भारत आए थे। हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के बाद वे मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की इन्विटेशन पर गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा पहुंचे। वंतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर है। मेसी यहां भारतीय संस्कृति और सभ्यता से रूबरू हुए। वंतारा में उन्होंने वन्य जीवों को देखा।
मेसी के वंतारा दौरे की फोटोज देखें...

