मेसी ने हाथी के बच्चे के साथ खेला फुटबॉल: वंतारा दौरे से जुड़ा एक और VIDEO वायरल
Published:
2 min read

मेसी ने बचाए गए एलिफेंट के बच्चे मानेकलाल के साथ फुटबॉल खेला। ( क्रेडिट -VANTARA)
स्पोर्ट्स डेस्क: अर्जेटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी मंगलवार (16 दिसंबर) को जामनगर में अनंत अंबानी के वंतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर पहुंचे। उनके साथ क्लब के साथी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी थे। उन्होंने वहां वन्यजीवों के साथ अच्छा समय बिताया। मेसी का हाथी के बच्चे के साथ फुटबॉल खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मेसी अपने दौरे के दौरान एक एलीफेंट केयर सेंटर में दिखे। उन्होंने रेस्क्यू किए गए हाथी के बच्चे मानेकलाल के साथ फुटबॉल खेला। मानेकलाल ने मेसी की किक्स पर अपने अनोखे अंदाज में जवाब दिया।
वीडियो देखें
वंतारा में मानेकलाल के साथ फुटबॉल खेलते मेसी।
मानेकलाल (हाथी) के बारे में जानें
मानेकलाल (हाथी का बच्चा) को 2 साल पहले लकड़ी माफिया से बचाया गया था। हाथी के बच्चे से लकड़ी उठवाई जाती था। साथ में उसकी बीमार मां प्रतिमा (हथिनी) भी थी। मेसी और उनके साथियों ने मानेकलाल के साथ फुटबॉल एक्टिविटी का खूब आनंद लिया।
लियोनेल मेसी के साथ क्लब के साथी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी थे।
मेसी ने साथियो के साथ वंतारा पहुंचे
मेसी ने वंतारा में एनिमल केयर सेंटर का दौरा किया। उन्होंने शेर, बाघ, तेंदुए, हाथी और दूसरे जानवर देखे। उन्हें जानवरों की देखभाल का एक्सपीरियंस मिला। मेसी और उनके साथियों ने मल्टी-स्पेशियलिटी वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल का भी दौरा किया। उन्होंने इलाज और सर्जिकल प्रोसेस को देखा। उन्होंने अपने हाथों से ओकापी, जिराफ, गैंडे और हाथियों को खाना भी खिलाया।

