मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे: 14 को एक इवेंट अटैंड करेंगे,15 को मोदी से मुलाकात
Published:
3 min read

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत दौरे का ऐलान कर दिया है। उनकी इस खास यात्रा का नाम रखा गया है GOAT Tour to India 2025।
स्पोर्ट्स डेस्क. लियोनेल मेसी दिसंबर में भारत आ रहे हैं। उनके GOAT टूर 2025 में अब हैदराबाद भी शामिल हो गया है।अब वह भारत के चार बड़े शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। यह खबर आते ही भारत के फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
मेसी का सोशल मीडिया पोस्ट
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत दौरे का ऐलान कर दिया है। उनकी इस खास यात्रा का नाम रखा गया है GOAT Tour to India 2025।
मेसी ने सोशल मीडिया पर लिखा- भारत से मिले प्यार के लिए धन्यवाद! GOAT टूर कुछ ही हफ्तों में शुरू होने वाला है। मुझे खुशी है कि कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के साथ अब हैदराबाद भी मेरी यात्रा में शामिल है। जल्द मिलते हैं, इंडिया!
13 को कोलकाता पहुंचेंगे
13 दिसंबर को मेसी कोलकाता पहुंचेंगे। वो यहां दो दिन रुकेंगे। 13 दिसंबर को ताज बंगाल होटल में मेसी इवेंट है। इसके मेन्यू में बंगाली डिशेज, असम की फेमस चाय और अर्जेंटीना की स्पेशल डिशेज रहेंगी। इसके बाद मेसी की एक पेंटिंग रिवील की जाएगी। 13 की शाम वह हैदराबाद जाएंगे। वेस्ट बंगाल के स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योर और फुटबॉल प्रमोटर सतरू दत्ता ने मेसी के टूर में हैदराबाद को शामिल किया है।
14 को बच्चों के साथ फुटबाॅल मैच
14 दिसंबर को यह फुटबॉल स्टार मुंबई पहुंचेगा। यहां वो बच्चों के साथ एक स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होंगे। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में भी प्रोग्राम होगा। इनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और शाहरुख खान भी शामिल होंगे। गिल खुद मेसी के फैन हैं।

PM MODI से मुलाकात
15 दिसंबर मेसी दिल्ली पहुंचेंगे। यहां वह PM मोदी से मिलेंगे। इसके बाद वो फिरोजशाह कोटला या जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कुछ कल्चरल इवेंट होंगे। यहां दिल्ली के बच्चों के लिए फुटबॉल क्लास भी होगी।
हैदराबाद को क्यों जोड़ा गया
पहले अर्जेंटीना की टीम का एक फ्रेंडली मैच केरल के कोच्चि में होने वाला था। किसी वजह से यह मैच रद्द हो गया। इसके बाद आयोजकों ने फैसला किया कि मेसी का टूर हैदराबाद में ही रखा जाए, ताकि साउथ भारत के फैंस को भी मेसी को देखने का मौका मिल सके। दत्ता ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह कार्यक्रम गाचीबोवली या राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है।
‘GOAT Tour’ क्या है?
इस का आइडिया सतरू दत्ता का है। इस टूर का मकसद भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देना और बच्चों को मेसी जैसे दिग्गज खिलाड़ी से मिलाना है। टूर के दौरान मेसी न सिर्फ सेलिब्रिटी मैच खेलेंगे बल्कि बच्चों को ट्रेनिंग देंगे, लोगों से मिलेंगे और म्यूजिकल शो का हिस्सा भी बनेंगे।
फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
भारतीय फैंस के लिए यह किसी त्यौहार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार पोस्ट कर रहे हैं कि वे मेसी को अपने शहर में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासकर बच्चों में काफी उत्साह है, क्योंकि उन्हें मेसी से सीखने का सीधा मौका मिलने वाला है।


