मेसी बने FIFA वर्ल्ड कप के टॉप गोल स्कोरर: अब तक 18 गोल दागे, मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा
Published:
3 min read

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने 22 जून 2026 को टेक्सास के आर्लिंगटन में ऑस्ट्रिया के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप J के मैच में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागा।(फोटो सोर्स; सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें फुटबॉल का महान खिलाड़ी क्यों कहा जाता है। 2026 फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में गोल दागकर मेसी ने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मैच में मेसी ने दो गोल किए और अपना आंकड़ा 18 गोल तक पहुंचा दिया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का बेहतर प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार, 22 जून को ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने इस वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा गोल स्कोरर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
38वें मिनट में मेसी ने पहला गोल किया
मैच के 38वें मिनट में मेसी ने पहला गोल किया। अर्जेंटीना के खिलाड़ी थियागो अल्माडा ने गेंद को मेडिना तक पहुंचाया, जिन्होंने पास देकर मेसी को मौका दिया। मेसी ने बॉक्स के बाहर से जोरदार और सटीक शॉट लगाते हुए गेंद को गोलपोस्ट के निचले कोने में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ उन्होंने मिरोस्लाव क्लोजे के 16 गोलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद मैच के आखिरी चरण में मेसी ने एक और गोल दागा और अपना वर्ल्ड कप गोल आंकड़ा 18 तक पहुंचा दिया। अब वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मेसी पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस वर्ल्ड कप में गोल की हैट्रिक लगाई है
मेसी ने इस मैच के साथ एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जाइरजिन्हो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले अर्जेंटीना ने अपने पहले मैच में अल्जीरिया को 3-0 से हराया था। उस मुकाबले में मेसी ने अपने वर्ल्ड कप करियर की पहली हैट्रिक लगाई थी। खास बात यह रही कि वह मैच उनके कॅरियर का 200वां मुकाबला भी था। अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर मेसी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। 38 साल और 357 दिन की उम्र में वह वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ा।

वर्ल्ड कप में 28 मैच खेले है
मेसी के नाम पहले से ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने (28) और सबसे ज्यादा 'मैन ऑफ द मैच' (12) जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह फुटबॉल के पहले खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने लगातार छह वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। बाद में पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी इस उपलब्धि की बराबरी की।


