FIFA वर्ल्ड कप की नई स्टार मर्लिन द डक: मेक्सिको की जीत के बाद बत्तख वायरल, फैंस बोले- यही है असली मैस्कॉट
Published: Updated:
2 min read

•
स्पोर्ट्स डेस्क. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों के साथ-साथ एक डक (बत्तख) भी कुछ ही दिनों में इंटरनेट सेंसेशन बन गई। उसका नाम मर्लिन है। मेक्सिको की 2 साल की पालतू बत्तख सोशल मीडिया पर छा गई है। वह मेक्सिको टीम की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंची थी। मर्लिन को फैंस वर्ल्ड कप का अनऑफिशियल मैस्कॉट कह रहे हैं।
लोकल स्टार
मर्लिन मेक्सिको सिटी में पहले से ही काफी फेमस है। उसकी मालकिन कार्ला गोमेज सड़क किनारे सामान बेचती है। मर्लिन अक्सर उनके साथ रहती है। परिवार उसे अपने बच्चे की तरह मानता है। स्थानीय लोग भी उसे अच्छी तरह पहचानते हैं।

कैसे वायरल हुई मर्लिन?
मर्लिन अपनी मालकिन कार्ला गोमेज और उनके बेटे क्रिस्टियन के साथ फुटबॉल मैच देखने जाती है। वर्ल्ड कप के दौरान वह मेक्सिको टीम की हरी जर्सी और छोटी फैन एक्सेसरीज पहनकर नजर आई। मेक्सिको ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया। जीत के बाद मेक्सिको सिटी की सड़कों पर सेलिब्रेशन किया गया।
इसी दौरान मर्लिन भी ओनर के साथ सेलिब्रेशन में शामिल हुई। फैन्स उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने लगे और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे।

सोशल मीडिया की नई फेवरेट
मर्लिन के फोटो और वीडियो एक्स, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर लाखों बार देखे जा चुके हैं। कई यूजर्स उसे वर्ल्ड कप 2026 की फेमस फैन बता रहे हैं। कुछ फैंस ने उसे पीपुल्स मैस्कॉट का नाम भी दे दिया है।
मीडिया की नजर में आई मर्लिन
मर्लिन की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बाद कई इंटरनेशनल मीडिया भी उसकी ओनर से बातचीत करने में इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। हालांकि, फीफा के ऑफिशियल मैस्कॉट अलग हैं।
अब समझते हैं मैस्कॉट का मतलब
मैस्कॉट किसी बड़े टूर्नामेंट का प्रतीक (Symbol) होता है। इसका मकसद फैन्स के बीच इंटरेस्ट बढ़ाना है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका मिलकर कर रहे हैं। इसलिए तीनों देश को ट्रिब्यूट देने वाले अलग-अलग मैस्कॉट बनाए गए हैं। ये तीनों कैरेक्टर फुटबॉल से जुड़े हुए हैं।

