जो रूट की सेंचुरी पर मैथ्यू हेडन की बेटी खुश: कहा- थैंक्यू आपने हम सभी की नजरों को बचा लिया
Published: Updated:
2 min read

मैथ्यू हेडन ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि यदि जो रूट इस एशेज सीरीज में सेंचुरी नहीं लगा पाए तो मैं न्यूड होकर मैदान में जाऊंगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट ने एशेज सीरीज 2025 के पिंक बॉल टेस्ट में सेंचुरी लगाई। यह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर उनका पहला टेस्ट शतक है। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने राहत की लंबी सांस ली और उनकी बेटी ग्रेस हेडन भी खुश नजर आईं। ग्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर जो रूट से कहा कि आपने हम सभी की नजरों को बचा लिया।
दरअसल, एशेज सीरीज शुरू होने से पहले हेडन ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर रूट इस एशेज सीरीज में शतक नहीं बना पाए तो वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में बिना कपड़ों के दौड़ लगाएंगे। इसी वजह से रूट की सेंचुरी से ग्रेस हेडन खुश नजर आईं।
मैथ्यू हेडन ने यह इसलिए कहा था क्योंकि इससे पहले रूट ने कभी भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक नहीं लगाया था। ऐसे में यह रूट का ऑस्ट्रेलिया में पहला और टेस्ट करियर का 40वां शतक रहा।
सोशल मीडिया पर हेडन का बयान वायरल
रूट ने गाबा टेस्ट के पहले दिन जब सेंचुरी लगाई तो सोशल मीडिया पर मैथ्यू हेडन ट्रेंड करने लगे। इसके बाद हेडन ने एक्स पर लिखा- जो रूट, शानदार काम। थोड़ा समय लिया, 10 बार 90 के पार और आखिर में एक क्लासिक सेंचुरी। बेहतरीन पारी दोस्त।
बेटी ने पिता को किया ट्रोल
इस यादगार शतक पर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। अपनी फोटो के साथ लिखा- 'रूट थैंक यू। तुमने हमारी नजरों को बचा लिया।' ग्रेस का यह मजाकिया रिएक्शन फैन्स को खूब पसंद आया।
सारा तेंदुलकर की दोस्त हैं ग्रेस
ग्रेस हेडन और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। दोनों कई बार साथ नजर आ चुकी हैं। रोड ट्रिप और थीम पार्क जैसी एक्टिविटीज में भाग लेती हैं। ग्रेस हेडन स्पोर्ट्स एंकर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
ब्रिस्बेन टेस्ट में रूट का पहला ऑस्ट्रेलियाई शतक
इस पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में जो रूट 138 रन पर नाबाद रहे थे। इसके बदौलत इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 334 रन बनाए। टीम के लिए जैक क्रॉली ने 76 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे। स्टार्क के खाते में 6 विकेट आए और डे नाइट टेस्ट में छठी बार पांच विकेट का रिकॉर्ड बन गया।

