गिल-सूर्या T20I वर्ल्ड कप 2026 के मैच विनर: अभिषेक शर्मा बोले- शुभमन किसी भी कंडीशन में मैच जिता सकते हैं
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव का समर्थन किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही T20I सीरीज में दोनों बैट्समैन का प्रदर्शन भले ही खास न रहा हो, लेकिन अभिषेक को पूरा भरोसा है कि बड़े टूर्नामेंट में यही क्लास प्लेयर टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित होंगे।
दोनो बहुत काबिल
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की T20I सीरीज में गिल और सूर्यकुमार अभी तक अपने नाम के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। शुरुआती 3 मैचों में दोनों बैटर बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे। धर्मशाला में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसमें गिल की 28 रन की पारी उनका इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर रही।
गिल और सूर्या पर भरोसा
अभिषेक ने एक इंटरव्यू में कहा- मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। ये दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप होने से पहले भी भारत को जिताएंगे। मैं लंबे समय से इनके साथ खेल रहा हूं। खासकर शुभमन के साथ मुझे पता है कि वह किन हालातों में मैच जिता सकते हैं।
अभिषेक ने आगे कहा- गिल में जबरदस्त क्वॉलिटी है। बहुत जल्द फैंस को उसका असर देखने को मिलेगा। आने वाले मैचों में गिल और सूर्यकुमार दोनों अपने आलोचकों को जवाब देंगे।
जब रन आने होंगे तब आएंगे
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव से उनके खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछा गया? इस पर सुर्याकुमार कहा- मैं फॉर्म में हूं। बस रन नहीं आ रहे। मैं नेट्स में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं पूरी मेहनत कर रहा हूं। जब रन आने होंगे, तब जरूर आएंगे।
भारत मैच 7 विकेट से जीता
तीसरे टी20 मैच में भारत को 118 रनों का टारगेट मिला था। इस का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर सिर्फ 5.2 ओवर में 60 रन की पार्टनरशिप कर दी। अभिषेक ने 18 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि गिल ने संयम से खेलते हुए 28 बाॅल में 28 रन बनाए।
भारत ने यह मैच 15.5 ओवर में ही जीत लिया।भारत ने टाॅस जीतकर पहले बाॅलिंग का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम को 117 रन पर ही ऑलआउट कर दिया। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए।अब भारतीय टीम की नजरें 4 T20I मैच पर हैं, जो बुधवार को लखनऊ में खेला जाएगा। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है।

