इंग्लैंड के मार्क वुड इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर: इंडिया के खिलाफ एक हाथ से टेस्ट खेल चुके, कहा- इस बार इंजरी से हार गया
Published: Updated:
4 min read

मार्क वुड ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में 4 मैच खेले थे, जिसमें 9 विकेट अपने नाम किए थे। (फोटो सोर्स - @ECB)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के फास्ट बॉलर मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 36 साल के वुड ने 11 साल के इंटरनेशनल कॅरियर के बाद यह फैसला लिया। वुड ने कहा कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इंग्लैंड के लिए खेलना उनके लिए सबसे सपना था। मार्क वुड एक टेस्ट में इंडिया के खिलाफ एक हाथ से भी बैटिंग करने उतर चुके हैं।
ये भी पढ़े : 10 ओवर के मैच में भारत 2 रन से जीता: होस्ट जापान हारा- मैच में कुल 62 रन बने, 6 विकेट गिरे; बारिश ने खलल डाला

मार्क वुड ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा…
मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। पिछले 1 साल को देखते हुए शायद यह फैसला किसी के लिए चौंकाने वाला नहीं होगा। मैंने हमेशा चोट से वापसी करने की कोशिश की। इस बार दुर्भाग्य से नहीं लड़ सका। बचपन में जो छोटा सा लड़का इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना देखता था, उसे आज इस बात की खुशी है कि मैंने इतने मैच खेले।
मुझे सुकून है कि मैंने कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। मैंने हर गेंद को अपनी आखिरी गेंद समझकर पूरी ताकत से फेंकने की कोशिश की। मैं हर बार जितना तेज गेंदबाजी कर सकता था, उतना तेज गेंदबाजी करना चाहता था।
फैन्स का भी दिल से शुक्रिया। आपने घर और विदेश, हर जगह मेरा सपोर्ट किया। ‘बार्मी आर्मी’ के फैन्स दुनिया में सबसे शानदार हैं। पर्थ में मेरे लिए जो आखिरी चैंट हुआ, वो हमेशा मेरे साथ रहेगा। सबसे ज्यादा शुक्रिया मेरे परिवार और दोस्तों का। अच्छे और बुरे, हर वक्त में आपने मेरा साथ दिया। मुश्किल दौर में भी आपका सपोर्ट मुझे फिर से वापसी करने की हिम्मत देता रहा।
इंटरनेशनल कॅरियर
वुड ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। उन्होंने 38 टेस्ट में 119 विकेट लिए। 70 वनडे में उनके नाम 80 विकेट हैं। वहीं 38 T20I में उन्होंने 54 विकेट लिए। मार्क वुड इंग्लैंड की 2019 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 18 विकेट लिए थे। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने गेंदबाजी की थी। साइड इंजरी के बावजूद वुड मैदान पर डटे रहे। इंग्लैंड ने सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की थी।
ये भी पढ़े: एशियन गेम्स में इंडियन मेन्स टीम: 28 को पहला मैच; यहां हमारे 15 प्लेयर्स की प्रोफाइल

2022 में फिर जीता वर्ल्ड कप
वुड ने 2022 T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 4 मैच खेले और 9 विकेट अपने नाम किए। इस तरह उनके कॅरियर में 2 वर्ल्ड कप ट्रॉफी रहीं। एक वनडे और एक T20 वर्ल्ड कप। मार्क वुड ने इंग्लैंड के लिए 4 एशेज सीरीज खेलीं। 2015 की एशेज सीरीज में उन्होंने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में वह विकेट लिया था, जिससे इंग्लैंड की सीरीज जीत पक्की हुई थी।
2023 में भी उन्होंने वापसी की। हेडिंग्ले टेस्ट में उनकी तेज गेंदबाजी ने इंग्लैंड को सीरीज में वापसी दिलाने में भूमिका निभाई। यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।

चोट ने मुश्किल बढ़ाई
पिछले कुछ समय से चोटों के कारण वुड लगातार टीम से बाहर होते रहे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए आखिरी मुकाबला पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट में खेला था। इसके बाद एक बार फिर उन्हें चोट लगी। मेडिकल एडवाइस के बाद उन्हें बताया गया कि वह टेस्ट और 50 ओवर के क्रिकेट में वापसी नहीं कर सकते।

