जर्मन गोलकीपर नॉयर ने जर्सी की स्लीव्स काटकर मैच खेला: व्हाइट अंडरशर्ट दिखी, ये FIFA किट रेगुलेशंस के खिलाफ
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नॉयर FIFA वर्ल्ड कप 2026 में क्यूरासाओ के खिलाफ मैच के दौरान स्लीवलेस जर्सी पहने नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी गोलकीपर जर्सी की स्लीव्स काट दीं और व्हाइट अंडरशर्ट पहनी। यह FIFA किट रेगुलेशंस के खिलाफ है।
स्लीव्स काटकर मैदान में उतरे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी की किट टीम ने नॉयर को फुल-स्लीव जर्सी दी थी। हालांकि, शॉर्ट-स्लीव जर्सी पसंद करने वाले नॉयर ने जर्सी की स्लीव्स काट दीं और उसी किट में मैच खेला। नॉयर की जर्सी के नीचे सफेद अंडरशर्ट भी दिखाई दी।
FIFA रूल्स के मुताबिक, दिखाई देने वाली अंडरशर्ट का कलर बाहरी जर्सी के मेन कलर से मैच करना चाहिए। इसी वजह से उनके किट को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
किट कंट्रोवर्सी
यह पहली बार नहीं है जब नॉयर की अंडरशर्ट चर्चा में आई हो। यूरो 2024 में भी उन्हें मैच शुरू होने से पहले अपनी काली अंडरशर्ट बदलनी पड़ी थी। उसका रंग ऑपोनेंट टीम की किट से मिलता जुलता था।
'लेगेसी' बैज पहनने वाले प्लेयर
नॉयर FIFA वर्ल्ड कप 2026 में लेगेसी बैज पहनने वाले स्पेशल प्लेयर्स में शामिल हैं। यह बैज उन फुटबॉलर्स को दिया जाता है, जो 5वीं या उससे ज्यादा बार वर्ल्ड कप खेल रहे होते हैं।

