पंड्या से सगाई की खबरों पर बोलीं माहिका शर्मा: मैं तो रोज ज्वेलरी पहनती हूं; लोगों ने रिंग देख कयास लगाए थे; प्रेग्नेंसी पर भी चुप्पी तोड़ी
Published:
3 min read

एंटरटेनमेंट/ स्पोर्ट्स डेस्क. एक्टर-मॉडल माहिका शर्मा और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की इंगेजमेंट की खबर सुर्खियों में हैं। इस बीच माहिका ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं इंटरनेट देखकर यह मान रही हूं कि मेरी इंगेजमेंट हो गई है। जबकि मैं तो रोज अच्छी ज्वेलरी पहनती हूं।

इसके साथ नेटिजन्स का यह भी कहना है कि माहिका प्रैग्नेंट है। इस पर उन्होंने दूसरे पोस्ट पर एक बच्चों के टॉय कार की फोटो शेयर की। उसमें लिखा- अगर मैं प्रेग्नेंसी की अफवाहों से लड़ने के लिए इस गाड़ी में आऊं तो क्या करोगे?
दरअसल, 25 अक्टूबर को माहिका- हार्दिक ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। हाल ही में हार्दिक ने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं। उन तस्वीरों में माहिका की उंगली में एक रिंग दिखी। इससे लोग यह कयास लगाने लगे की दोनों ने इंगेजमेंट कर ली है।
कई बार साथ स्पॉट हुए माहिका- हार्दिक
बता दें कि पंड्या ने हाल ही में माहिका के साथ इस बार अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। दोनों ने मालदीव में वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर कीं।
शेयर की गई फोटोज में पंड्या माहिका के गले में हाथ डाले नजर आए। इसके बाद लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया है। हालांकि, 25 अक्टूबर को दोनों ने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।

कौन हैं मॉडल माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक योग ट्रेनर और फेमस मॉडल हैं। उन्हें IFA मॉडल ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी मिला है। माहिका ऑस्कर विनर डायरेक्टर ऑरलैंडो वॉन आइंसीडल की डॉक्यूमेंट्री इंटू द डस्क में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 2019 में रिलीज हुई फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी काम किया है।
इसके अलावा माहिका ने कई एड और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट भी हैं। माहिका ने दिल्ली, गुजरात और अमेरिका में पढ़ाई की है। इंस्टाग्राम पर माहिका शर्मा के 52.8 हजार फॉलोअर्स (9 अक्टूबर 2025 तक) हैं।
इस तरह पंड्या-नताशा का तलाक हुआ
हार्दिक पंड्या ने 31 मई 2020 को सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविच से शादी की थी। 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पंड्या एक बेटे के पिता भी बने। बेटे का नाम अगस्त्या है। 14 फरवरी 2023 को पंड्या ने नताशा से दोबारा शादी की और एक शानदार रिसेप्शन भी दिया था।
हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकीं। दोनों में किसी कारण से विवाद हुआ और वे अलग रहने लगे। 18 जुलाई 2024 को पंड्या ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और नताशा अलग हो गए हैं।
नताशा से तलाक के बाद पंड्या का नाम सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया था। कई मौकों पर जैस्मिन को स्टेडियम में मैच देखते हुए कैप्चर किया गया।

