IND Vs SA चौथा T20 आज: टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका, स्पिनर्स को फायदा; यहां कम्पलीट प्रिव्यू
Published:
2 min read

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का चौथा मैच आज (17 दिसंबर) लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का चौथा मैच आज (17 दिसंबर) लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
सीरीज का अब तक का हाल
T20I सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला मैच भारत ने 101 रन से जीता था। दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मोहाली के मुल्लांपुर में 51 रन से जीत दर्ज की। तीसरा मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला गया था। यहां टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।।
पिच का मिजाज
इकाना स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती। विकेट धीमा है। यह स्पिनरों को अच्छी मदद देता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंद टर्न होती है। तेज गेंदबाज धीमी गेंदों और कटर से असरदार हो सकते हैं। इस मैदान पर T20I मैच में 165 से 170 रन का स्कोर बनाना मुश्किल हो सकता है।
वेदर अपडेट
मैच के दिन लखनऊ में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20I सीरीज का लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की लाइव अपडेट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
दोनों टीम के बीच टी20 में हेड-टू-हेड
कुल टी20: 34
इंडिया ने जीते: 20
साउथ अफ्रीका ने जीते: 13
बेनतीजा: 1
इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
साउथ अफ्रीका की पॉसिबल प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया,लुंगी एनगिडी, और ओटनील बार्टमैन।

