अर्जेंटीनाई फुटबॉलर की पत्नी और 2 बच्चों की मौत: वेनेजुएला में भूकंप के बाद बिल्डिंग के मलबे में दबे, लुकास ट्रेजो ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी
Published: Updated:
2 min read

अर्जेंटीना के फुटबॉलर Lucas Trejo वर्तमान में वेनेजुएला के क्लब Marítimo de La Guaira के लिए एक डिफेंडर के रूप में खेलते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लुकास ट्रेजो की पत्नी और बच्चों की मौत हो गई। उनकी पत्नी यानिना मारानेला और दोनों बच्चों आरोन और आइनोआ भूकंप के वक्त जिस बिल्डिंग में थी वह ढ़ह गई। मलबे में दब कर तीनों की मौत हो गई। क्लब डेपोर्टिवो ला ग्वाइरा ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस खबर की पुष्टि की है।
बिल्डिंग गिरने से हुई मौत
भूकंप के दौरान ट्रेजो का परिवार वेनेजुएला के याराकुय रीजन के प्लाया ग्रांडे इलाके में मौजूद था। भूकंप के झटकों से उनकी रिहायशी बिल्डिंग गिर गई। हादसे के बाद परिवार लापता हो गया था। बाद में रेस्क्यू टीम ने तीनों के शव बरामद किए।
क्लब ने जताया दुख
डेपोर्टिवो ला ग्वाइरा ने अपने स्टेटमेंट में कहा-हम लुकास ट्रेजो की वाइफ यानिना मारानेला और उनके बच्चों आरोन व आइनोआ के निधन पर गहरा दुख जताते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और लुकास व उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।

सोशल मीडिया पर मांगी थी हेल्प
हादसे के समय ट्रेजो अपनी टीम के साथ मैच की तैयारी के लिए काराकास में थे। परिवार से संपर्क नहीं होने पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा- हमारी बिल्डिंग गिर गई है। मुझे अपनी फैमिली के बारे में कुछ नहीं पता। प्लीज उनके लिए प्रे करें। अगर किसी ने उन्हें देखा हो तो मुझे बताएं। मुझे उम्मीद है कि वे वहां नहीं थे।
लाखों लोग प्रभावित
यूनाइटेड नेशंस (UN) के मुताबिक, 24 जून को आए इन दो बड़े अर्थक्वेक से करीब 67.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक करीब 1000 लोगों की मौत की कन्फर्मेशन हो चुकी है। हजारों लोग अब भी मिसिंग बताए जा रहे हैं।

