बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास के घर विराजे गणपति बप्पा: पत्नी और बेटी के साथ की पूजा, वनडे-टी20 के कप्तान लिटन ने PHOTO शेयर किए
Published:
2 min read

बांग्लादेश ODI और T20I टीम के कप्तान लिटन दास ने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
स्पोर्ट्स डेस्क. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर पर गणेश चतुर्थी मनाई। उन्होंने भगवान गणेश की मूर्ति को घर में विराजमान किया और परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। लिटन ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भगवान गणेश से खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की।
लिटन दास ने पोस्ट शेयर की
तस्वीरें शेयर करते हुए लिटन दास ने लिखा- 'प्यार, भक्ति और आभार के साथ भगवान गणेश का अपने घर में स्वागत कर रहा हूं।' उनके इस पोस्ट से साफ दिखा कि वह इस त्योहार को परिवार के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं।
बांग्लादेश के गिने-चुने हिंदू क्रिकेटर्स में शामिल
लिटन दास एक बंगाली हिंदू परिवार से आते हैं। वह उन चुनिंदा हिंदू क्रिकेटर्स में शामिल हैं, जिन्होंने बांग्लादेश की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। लिटन इस समय बांग्लादेश की T20I और ODI टीम के कप्तान हैं।

गणेश चतुर्थी पर लिटन दास का खास अंदाज, पत्नी देवश्री बिस्वास संचिता के साथ पूजा की।

लिटन दास बेटी के साथ मस्ती करते हुए।

गणेश चतुर्थी पर लिटन दास ने पत्नी के साथ की भगवान गणेश की पूजा।


