हेड-टू-हेड में मेसी बेस्ट: इस वर्ल्ड कप अर्जेंटीना Vs पुर्तगाल मैच मुमकिन, जानिए सिनेरियो और मेसी-रोनाल्डो के फुल रिकॉर्ड्स
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में हर बार की तरह लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर सभी की नजरे हैं। दोनों ने इस सीजन का अपना पहला मैच खेल लिया है, जिसमें मेसी ने बाजी मारी है। रोनाल्डो फ्लॉप नजर आए। मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ गोल की हैट्रिक की। साथ ही मेसी ने अपनी अर्जेंटीना टीम को 3-0 से जीत भी दिलाई।
जबकि रोनाल्डो कोई गोल नहीं कर सके और उनकी पुर्तगाल टीम का मैच भी DR कॉन्गो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ पर खत्म हुआ। पहले राउंड के ग्रुप स्टेज में यह दोनों ही टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं, लेकिन अगले या क्वार्टरफाइनल में दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है। अर्जेंटीना का अगला मैच सोमवार (22 जून) को ऑस्ट्रिया से है।
मेसी Vs रोनाल्डो मैच का सिनेरियो
अर्जेंटीना और पुर्तगाल दोनों ही इस टूर्नामेंट की टॉप सीड टीमें हैं। साथ ही इन दोनों को फेवरेट भी माना जा रहा है। ऐसे में दोनों टीम के बीच मैच होने का सिनेरियो मुमकिन लग रहा है। दोनों टीम ने अभी 1-1 मैच ही खेला है। पहले राउंड में दोनों टीम को 2-2 मैच और खेलने हैं।

आइए जानते हैं सिनेरियो...
- यदि दोनों टीमें अपने ग्रुप में जीतकर टॉप करते हुए आगे बढ़ती हैं तो क्वार्टरफाइनल में दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है।
- यदि दोनों टीम का परफॉर्मेंस लड़खड़ाता है और दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में दूसरे नंबर पर रहती हैं तो दोनों के बीच जल्दी मैच हो सकता है। इस स्थिति में राउंड ऑफ सुपर-16 यानी प्री-क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना Vs पुर्तगाल मैच हो सकता है। यहां हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।
- यदि एक टीम टॉप पर और दूसरी दूसरे नंबर पर रहती है तो दोनों टीम के बीच मुकाबला सीधे फाइनल में होगा। हालांकि इस बीच दोनों टीम को हर मैच जीतकर फाइनल तक पहुंचना होगा।

मेसी Vs रोनाल्डो हेड-टू-हेड
यदि हेड-टू-हेड का रिकॉर्ड देखा जाए तो इसमें मेसी बेस्ट नजर आते हैं। दोनों प्लेयर अब तक 36 मैच (क्लब-नेशनल) में आमने-सामने आए हैं। इस दौरान मेसी ने 16 बार जीत हासिल की, जबकि रोनाल्डो की टीम 11 मैच ही जीत सकी।
बाकी 9 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। गोल की बात करें तो इस दौरान मेसी ने 22 गोल दागे और 12 असिस्ट किए। जबकि रोनाल्डो ने 21 गोल किए, लेकिन असिस्ट एक ही कर सके। बैलोन डी'ओर (Ballon d'Or) अवॉर्ड भी मेसी ने 8 बार जीते और रोनाल्डो 5 बार ही यह जीत सके।




