39 साल के मेसी का रिटायरमेंट प्लान: अर्जेंटीना में ग्रैंड फेयरवेल मैच की तैयारी, 21 साल में देश के लिए 125 गोल किए
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के साथ ही अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के रिटायरमेंट को लेकर कई तरह की खबरें चलने लगी हैं। हालांकि इस स्टार ने अब तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है। इसी बीच अर्जेंटीना के मीडिया में खबरें चल रही हैं कि मेसी अभी रिटायर नहीं होंगे। वे कुछ महीने और अर्जेंटीना के लिए मैच खेलेंगे।
39 साल के मेसी अपने देश में फैन्स के लिए आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। यही वजह है कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) मेसी के लिए एक ग्रैंड फेयरवेल मैच की तैयारी कर रहा है।
मेसी के इस वर्ल्ड कप में 8 गोल थे
अर्जेंटीना को FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन ने 1-0 से हराकर खिताब जीता था। मेसी इस सीजन दूसरे हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 8 गोल और 4 असिस्ट किए थे। हालांकि वे टीम को खिताब नहीं जिता सके। फाइनल के बाद मेसी ने अपना फ्यूचर प्लान शेयर नहीं किया था।
टीम के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा था कि मेसी के लिए हमेशा टीम के दरवाजे खुले हैं। दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मेसी के लिए AFA ग्रैंड फेयरवेल मैच की तैयारी कर रहा है।

मेसी धीरे-धीरे टीम से अलग होंगे
BeIN Sports की रिपोर्ट के मुताबिक, मेसी कुछ महीने अर्जेंटीना के लिए और खेलेंगे। धीरे-धीरे टीम में बदलाव होगा और युवाओं को मौका मिलेगा। नई मजबूत टीम तैयारी होगी। इसी बीच मेसी धीरे-धीरे टीम से अलग होंगे और फिर आखिर में अपना लास्ट मैच खेलकर अलविदा कह देंगे।
हालांकि यह भी क्लियर है कि मेसी अब अगला वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे। उनकी उम्र अभी 39 साल है। अगले वर्ल्ड कप तक वे 43 के होंगे। ऐसे में उन्होंने अपना लास्ट वर्ल्ड कप खेल लिया है।
मेसी के रहते वर्ल्ड कप 2022 जीता
मेसी के रहते अर्जेंटीना ने हाल ही में 2021 कोपा अमेरिका, 2022 फाइनलिस्सिमा, 2022 FIFA वर्ल्ड कप और 2024 कोपा अमेरिका खिताब जीता। साथ ही इस साल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी जगह बनाई। हालांकि खिताब नहीं जीत सके।
स्पोर्ट्स में ज्यादातर ऐसा ही होता है कि प्लेयर अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए या प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए संन्यास का ऐलान कर देता है। लेकिन मेसी के मामले में ऐसा नहीं होगा। उनके लिए ग्रैंड फेयरवेल मैच होगा। हालांकि यह कब होगा इसकी तारीख डिसाइड नहीं है।

