इंग्लैंड जीतता तो कहानी कुछ और होती: FIFA पर लगे फेवरिटिज्म के आरोपों पर मेसी का जवाब, बोले- फाइनल मेहनत से पहुंचे
Published: Updated:
3 min read

अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
स्पोर्ट्स डेस्क. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने FIFA पर लगे पक्षपात के आरोपों का जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना को फेवर किया जा रहा है। मेसी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि टीम फाइनल में अपने परफॉर्मेंस के दम पर पहुंची है।
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया। मेसी ने मैच में 2 असिस्ट किए। एंजो फर्नांडेज और लाउतारो मार्टिनेज ने 1-1 गोल किया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: मेसी ने कभी बेबी यामल को नहलाया था: अब FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने, 2007 की फोटो फिर वायरल

क्या है पूरा मामला?
वर्ल्ड कप के दौरान FIFA के कुछ डिसीजन पर सवाल उठे। अल्जीरिया के खिलाफ मेसी के स्टड्स-अप टैकल पर विवाद हुआ। मिस्र और स्विट्जरलैंड के मैच में VAR के कुछ फैसलों पर कंट्रोवर्सी शुरू हुई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि टूर्नामेंट फिक्स है। कुछ लोगों ने कहा कि FIFA मेसी को फाइनल तक पहुंचाना चाहता है। अब मेसी ने पहली बार रिएक्ट किया है।
किसी ने हमें कुछ नहीं दिया -मेसी
मेसी ने कहा- जिसे बुरा लगना है लगे। पिछले 4 साल से हम दुनिया की बेस्ट टीम हैं। लोग कुछ भी बोलें, लेकिन हम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचे हैं। किसी ने हमें कुछ नहीं दिया। लगातार 2 वर्ल्ड कप फाइनल खेलना आसान नहीं होता। इसके पीछे पूरी टीम का हार्ड वर्क है। लगातार अच्छा परफॉर्मेंस है। अर्जेंटीना लगातार 5वें बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। यह कोई लक या कोइंसिडेंस नहीं है। यह टीम की मेहनत का रिजल्ट है।

इंग्लैंड हाराता तो लोग नई स्टोरी बना देते -मेसी
मेसी ने कहा कि अगर अर्जेंटीना इंग्लैंड से हार जाता, तो लोग फिर कोई नई कहानी बना देते। उन्होंने कहा- अगर हम हार जाते तो लोग कुछ भी बोलते। लेकिन हमने उन्हें वह मौका नहीं दिया। हमें पता था कि फुटबॉल के हिसाब से हम उनसे बेहतर हैं।


