जामनगर पहुंचे मेसी: अनंत अंबानी के वंतारा जाएंगे, G.O.A.T. इंडिया टूर खत्म करने के बाद जाने का फैसला किया
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार लियोनेल मेसी का भारत दौरा अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा। दिल्ली में G.O.A.T. इंडिया टूर 2025 खत्म करने के बाद मेसी ने जामनगर जाने का फैसला किया, जहां वे अनंत अंबानी के खास आमंत्रण पर वंतारा वन्यजीव बचाव और संरक्षण केंद्र का दौरा करेंगे।
जामनगर पहुंचे
मेसी का भारत दौरा बेहद खास और यादगार रहा। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार मेसी ने भारत के चार बड़े शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा किया। दिल्ली में 15 दिसंबर को G.O.A.T. इंडिया टूर 2025 का भव्य समापन हुआ। लेकिन अब इस दौरे को एक नया और खास मोड़ मिला है। टूर खत्म होने के बाद लियोनेल मेसी जामनगर पहुंचे हैं।
यहां वे अनंत के अलग से इनविटेशन पर वंतारा नाम के वन्यजीव बचाव और संरक्षण केंद्र का दौरा करेंगे। मेसी के साथ उनके करीबी दोस्त और फुटबॉल खिलाड़ी लुइस सुआरेज, रोड्रिगो डी पॉल और टूर से जुड़े बाकी लोग भी मौजूद हैं। इस दौरे के दौरान अनंत अंबानी खुद मेसी और उनकी टीम की मेजबानी कर रहे हैं।

घायल जानवरों की केयर की जाती हैं
वंतारा एक खास जगह है। इसका मकसद घायल, बीमार और संकट में पड़े जानवरों की देखभाल करना और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देना है। मेसी का यहां आना नेचर और जानवरों से प्यार और अटैचमेंट दिखाता है।
अरुण जेटली स्टेडियम का माहौल अलग
15 दिसंबर को दिल्ली में मेसी की आखिरी झलक देखने के लिए हजारों फैन्स अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे थे। पूरे स्टेडियम में अर्जेंटीना की जर्सी, झंडे और मेसी के पोस्टर नजर आ रहे थे। मौसम की वजह से कार्यक्रम में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन जैसे ही मेसी मैदान में आए, माहौल पूरी तरह फेस्टिवल में बदल गया। इससे पहले कोलकाता में भीड़ को लेकर कुछ परेशानियां देखने को मिली थीं, वहीं दिल्ली का आयोजन काफी सिस्टमैटिक था।
मैं फिर इंडिया आउंगा
मेसी ने भारतीय फैंस का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा- भारत में बहुत प्यार और सम्मान मिला है। मैं भविष्य में फिर से यहां आना चाहूंगा। मेसी ने यह भी इच्छा जताई कि अगर मौका मिले तो वो भारत में एक मैच खेलना चाहेंगे।

