मेसी से हैंडशेक की कीमत 10 लाख: GOAT मीट एंड ग्रीट की रेट लिस्ट से फैन्स हैरान, 13 को कोलकाता पहुंचेंगे लियोनल
Published:
2 min read

मेसी के साथ फोटो और मीटिंग के लिए लगभग 10 लाख रुपये देने होंगे। (सोशल मीडिया- x)
स्पोर्ट्स डेस्क: फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी इंडिया टूर पर आ रहे हैं। उनसे हैंडशेक करने की कीमत फैंस को हैरान कर रही है। ऑर्गनाइजर ने GOAT टूर के मीट एंड ग्रीट पैकेज की कीमत 10 लाख रुपए रखी है। इस पैकेज में हाथ मिलाना, 6 लोगों के साथ एक प्रोफेशनल फोटो, प्रीमियम लाउंज एक्सेस, खाना और दिल्ली हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी के टिकट शामिल हैं।
13 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे
मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे। तीन दिन के अपने टूर में वे चार शहरों का दौरा करेंगे। कोलकाता में सुबह Hyatt Regency होटल में पहला मीट एंड ग्रीट सेशन होगा। यहां केवल वही लोग एंट्री ले सकेंगे जिन्होंने 10 लाख रुपए वाला पैकेज खरीदा होगा। इसके बाद वो कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम जाएंगे। यहां उनके सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। हजारों फैंस यहां मेसी की एक झलक पाने के लिए पहुंचेंगे।

कोलकाता के बाद कहां जाएंगे
कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे। भारत के चार बड़े शहरों में यह टूर आयोजित किया जा रहा है। इससे भारत के लाखों फैंस को मेसी को देखने का मौका मिलेगा।
मेसी हाल ही में अपने करियर की 48वीं ट्रॉफी जीतकर इंडिया आ रहे हैं। टूर के दौरान वे PM मोदी से भी मुलाकात करेंगे। कई बॉलीवुड स्टार्स उनके इवेंट्स में शामिल होंगे। इवेंट प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने कन्फर्म किया है कि मेसी के साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी आ रहे हैं। ये दोनों इंटर मियामी में उनके साथी हैं।
यह भी पढ़ें : लियोनेल मेसी का भारत दौरा: 13 दिसंबर को कोलकाता में शाहरुख वेलकम करेंगे, सोशल मीडिया पर जानकारी का पोस्ट वायरल
14 साल पहले इंडिया आए थे
मेसी इससे पहले 14 साल पहले कोलकाता आए थे। उस समय साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच फुटबॉल मैच हुआ था। तब भी मेसी के आने पर भारी भीड़ जमा हुई थी। अब इतने सालों बाद मेसी का भारत आना फुटबॉल फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।

