मेसी ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी: कुलदीप यादव का फैनबॉय मोंमेट, VIDEO वायरल
Published:
3 min read

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव मेसी और उनके पुराने क्लब बार्सिलोना के बड़े फैन हैं। मेसी को सामने देखकर काफी भावुक और खुश नजर आए।
स्पोर्टस डेस्क.फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक लियोनेल मेसी हाल ही में 4 दिन के भारत दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने फैंस का दिल जीता, बल्कि भारत के कई बड़े खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। खास बात यह रही कि मेसी को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनते देखा गया, जिसे देखकर भारतीय खिलाड़ी और फैंस दोनों बेहद खुश नजर आए।
मेसी का टूर हर स्पोर्ट्स लवर्स के लिए यादगार बन गया। इस दौरे के दौरान मेसी ने क्रिकेट, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और पैरा स्पोर्ट्स से जुड़े भारत के कई नामी खिलाड़ियों से मुलाकात की। नई दिल्ली में एक खास फोटोशूट के दौरान मेसी ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी, जो उन्हें आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भेंट की थी।
कुलदीप यादव मिले मेसी से
इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर कुलदीप भी मौजूद थे। वह मेसी और उनके पुराने क्लब बार्सिलोना के बड़े फैन हैं, मेसी को सामने देखकर काफी भावुक और खुश नजर आए। उनके चेहरे से साफ दिख रहा था कि अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।
रेणुका सिंह ठाकुर और निखत जरीन भी मेसी से मिली
इस कार्यक्रम में पैरा जैवलिन थ्रो के गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल और पैरा हाई जम्पर निषाद कुमार भी शामिल हुए। सुमित अंतिल ने मेसी को अपना परिचय दिया और बदले में मेसी ने उनका जैवलिन साइन किया। वहीं, निषाद कुमार ने अपने स्पाइक्स पर मेसी के ऑटोग्राफ लिए। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर और बॉक्सिंग चैंपियन निखत जरीन भी इस खास मुलाकात का हिस्सा बनीं।
अर्जेटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी मंगलवार (16 दिसंबर) को जामनगर में अनंत अंबानी के वंतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर पहुंचे। उनके साथ क्लब के साथी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी थे। उन्होंने वहां वन्यजीवों के साथ अच्छा समय बिताया। मेसी का हाथी के बच्चे के साथ फुटबॉल खेलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मेसी अपने दौरे के दौरान एक एलीफेंट केयर सेंटर में दिखे। उन्होंने रेस्क्यू किए गए हाथी के बच्चे मानेकलाल के साथ फुटबॉल खेला। मानेकलाल ने मेसी की किक्स पर अपने अनोखे अंदाज में जवाब दिया।

मेसी ने साथियो के साथ वंतारा पहुंचे
मेसी ने वंतारा में एनिमल केयर सेंटर का दौरा किया। उन्होंने शेर, बाघ, तेंदुए, हाथी और दूसरे जानवर देखे। उन्हें जानवरों की देखभाल का एक्सपीरियंस मिला। मेसी और उनके साथियों ने मल्टी-स्पेशियलिटी वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल का भी दौरा किया। उन्होंने इलाज और सर्जिकल प्रोसेस को देखा। उन्होंने अपने हाथों से ओकापी, जिराफ, गैंडे और हाथियों को खाना भी खिलाया।

