Lanka Premier League में सोशल मीडिया तय करेगा प्लेयर्स की कीमत: टॉप आइकॉन कैटेगरी के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स, ब्रांड वैल्यू पर फोकस
Published:
2 min read

लंका प्रीमियर लीग (LPL) के अब तक 5 सीजन पूरे हो चुके हैं। (फोटो सोर्स- @LPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका की लीग लंका प्रीमियर लीग (LPL) ने आने वाले सीजन से पहले एक नया नियम लागू किया है। इस नियम ने क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया है। अब परफॉर्मेंस और इंटरनेशनल एक्सपीरियंस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स भी इम्पोर्टेंट रोल प्ले करेगें।
टॉप आइकॉन कैटेगरी
LPL के नए नियमों के मुताबिक अगर किसी विदेशी प्लेयर को टॉप आइकॉन कैटेगरी में शामिल होना है, तो उसे कम से कम 75 T20I मैच खेलने होंगे। साथ ही 100 से ज्यादा फ्रेंचाइजी टी-20 मैच और पिछले 18 महीनों में 30 मुकाबले खेलना जरूरी होगा। इसके अलावा प्लेयर के सोशल मीडिया पर 2.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स भी होने चाहिए।

स्टार कैटेगरी
लीग ने स्टार कैटेगरी में शामिल प्लेयर्स के लिए भी लगभग यही नियम रखा है। इसमें प्लेयर को कम से कम 50 T20I मैच खेलने होंगे। साथ ही 100 से ज्यादा फ्रेंचाइजी मैच और पिछले 18 महीनों में 30 मुकाबले खेलने की शर्त रखी गई है। यहां भी 2.5 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स जरूरी बताए गए हैं।
गोल्ड और क्लासिक कैटेगरी
गोल्ड कैटेगरी के प्लेयर्स के लिए 30 T20I, 75 फ्रेंचाइजी मैच और 1.5 लाख फॉलोअर्स जरूरी होंगे। वहीं क्लासिक कैटेगरी में भी प्लेयर्स के लिए अच्छा फैन बेस और परफॉर्मेंस वैल्यू जैसी शर्त है।
ब्रांड वैल्यू पर फोकस
LPL का यह फैसला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर कोई प्लेयर अच्छा क्रिकेट खेलता है लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है, तो क्या उसे मौका नहीं मिलेगा?

प्लेयर्स की सैलरी भी तय
LPL ने नए सीजन के लिए प्लेयर्स की सैलरी भी तय कर दी है। आइकॉन और स्टार कैटेगरी के प्लेयर्स को 60 हजार से 80 हजार अमेरिकी डॉलर तक मिलेंगे। प्लैटिनम प्लेयर्स को 50 हजार डॉलर, गोल्ड प्लेयर्स को 30 हजार डॉलर और क्लासिक प्लेयर्स को 20 हजार डॉलर दिए जाएंगे।

