FIFA वर्ल्ड कप के लिए यमाल का नया हेयरकट: बार्बर रोल्स-रॉयस से टीम होटल पहुंचा, लामिने ने जर्सी गिफ्ट की; कल अर्जेंटीना से फाइनल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA World Cup 2026 के फाइनल से पहले स्पेन के स्टार फुटबॉलर लामिने यमाल हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके पर्सनल बार्बर उन्हें नया हेयरकट दिया है। खास बात ये भी है कि यह बार्बर रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) से टीम होटल पहुंचा था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद यमाल ने उन्हें अपनी साइन की हुई जर्सी गिफ्ट कर दी।
यमाल ने पसंदीदा सिग्नेचर हेयरस्टाइल करवाया
रिपोर्ट्स के मुताबिक- अमेरिका के मशहूर बार्बर ब्रायन गार्डाडो (Dallas Barber) इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्पेन टीम के खिलाड़ियों का हेयरकट कर रहे हैं। फाइनल से पहले उन्होंने यमाल को उनका पसंदीदा सिग्नेचर हेयरस्टाइल दिया ताकि वह बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार दिखें।
यमाल इस वर्ल्ड कप में स्पेन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। अपने परफॉर्मेंस की बदौलत उन्होंने ज्यादातर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फाइनल से पहले फिटनेस को लेकर थोड़ी चिंता जरूर थी, लेकिन स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने साफ कर दिया है कि यमाल पूरी तरह फिट हैं। वे अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल खेलने के लिए तैयार हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 1 गोल किया
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के लिए खेलते हुए यमाल ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल किया। उनका यह इकलौता गोल 21 जून 2026 को ग्रुप स्टेज में सऊदी अरब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आया था।

यमाल का रिकॉर्ड
यमाल ने अब तक क्लब और देश के लिए 49 ऑफिशियल गोल किए हैं। उन्होंने बार्सिलोना के लिए 42 गोल और स्पेन के लिए 7 गोल दागे हैं। हर सीजन के साथ उनका खेल और भी निखरता गया है। 2023-24 सीजन में उन्होंने 7 गोल किए, 2024-25 में 18 गोल और 2025-26 सीजन में 24 गोल किए हैं।

फाइनल कल अर्जेंटीना के खिलाफ
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार, 19 जुलाई 2026 को मेटलाइफ स्टेडियम (जिसे टूर्नामेंट के दौरान न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम नाम दिया गया है) में होगा। भारतीय समयानुसार यह हाई-वोल्टेज फाइनल रात 12:30 बजे से शुरू होगा।

