लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन: फाइनल में जापानी बैडमिंटन स्टार को हराया, 38 मिनट चला मुकाबला
Published: Updated:
2 min read

लक्ष्य सेन का रिकॉर्ड रहा है कि उन्होंने हर साल कोई ना कोई खिताब जीता है। यह रिकॉर्ड इस साल भी बरकरार है। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने इस साल का अपना पहला खिताब जीत लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट अपने नाम किया है। मेन्स सिंगल्स का फाइनल मुकाबला आज (23 नवंबर) खेला गया, जिसमें लक्ष्य ने जापान के युशी तनाका को स्ट्रेट गेम्स में 21-15, 21-11 से हराया।
24 साल के लक्ष्य ने यह फाइनल सिर्फ 28 मिनट में जीत लिया। तनाका ने इस साल 2 सुपर 300 टाइटल अपने नाम किए थे। उन्होंने ऑरलियन्स मास्टर्स और यूएस ओपन खिताब जीता था।
तौर प्राइज मनी 31.93 लाख रुपए मिले
इस खिताब के साथ ही लक्ष्य सेन दूसरे ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने इस साल BWF वर्ल्ड टूर टाइटल जीता है। इससे पहले आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन सुपर 300 खिताब जीता था।
ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ ही लक्ष्य सेन को बतौर प्राइज मनी 35,625 डॉलर (करीब 31.93 लाख रुपए) मिले हैं।
लक्ष्य सेन ने हर साल कोई टूर्नामेंट जीता है
उत्तराखंड में अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन का रिकॉर्ड रहा है कि उन्होंने हर साल कोई ना कोई खिताब जीता है। यह रिकॉर्ड इस साल भी बरकरार है। 2022 में उन्होंने इंडिया ओपन, 2023 में कनाडा ओपन और 2024 में सयैद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीता था।
लक्ष्य ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के समीफाइनल में सेकंड सीड चोउ तिएन-चेन (Chou Tien-chen) को 17-21, 24-22 और 21-16 से हराया था। चोउ वर्ल्ड रैंकिंग में छठे नंबर के खिलाड़ी हैं। यह मुकाबला करीब 86 मिनट तक चला था।

