ऑलराउंडर के लिए कुलदीप बाहर: पूर्व असिस्टेंट कोच बोले- मैच से सिर्फ बैटिंग से नहीं, विकेट लेकर जीते जाते हैं
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI में टीम इंडिया ने कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी। उनकी जगह टीम ने 3 ऑलराउंडर्स के साथ उतरने का फैसला किया। इस सिलेक्शन के बाद टीम मैनेजमेंट की स्ट्रैटजी पर सवाल उठने लगे हैं। भारत ने वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को प्लेइंग-11 में शामिल किया। इससे टीम की बैटिंग डेप्थ बढ़ी, लेकिन विकेट लेने वाले स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव बाहर रह गए।
अभिषेक नायर ने सवाल उठाए
पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने कहा कि सिर्फ बैटिंग डेप्थ बढ़ाने के लिए विकेट लेने वाले बॉलर को बाहर नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा-मैच विकेट लेकर जीते जाते हैं। अगर आपके पास विकेट लेने वाले बॉलर नहीं होंगे, तो सिर्फ लंबी बैटिंग लाइनअप से फायदा नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG मैच में धोनी ने बच्चे से पॉपकॉर्न लिया: इंग्लैंड टीम से हैंडशेक के लिए कोहली ने गिल का इंतजार किया, VIDEO

कुलदीप को X-फैक्टर बताया
नायर का मानना है कि मिडिल ओवर्स में कुलदीप यादव टीम के सबसे बड़े X-फैक्टर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा विकेट लेने वाले बॉलर हैं, लेकिन कुलदीप जैसे अटैकिंग स्पिनर टीम को अलग बढ़त देते हैं।
पिछले कुछ समय से कम मौके
ODI वर्ल्ड कप 2023 के बाद कुलदीप यादव को सीमित मौके मिले हैं। इस दौरान वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को उनसे ज्यादा मैच खेलने का मौका मिला है।

पहला ODI टीम इंडिया के नाम
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को 5 टी20 की सीरीज में 0-4 से शिकस्त मिली थी। अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने 3 वनडे की सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से जीत लिया है। इस मैच के साथ विराट कोहली 6 महीने और जसप्रीत बुमराह ने ढाई साल बाद वनडे टीम में वापसी की है।
कोहली 6 बॉल पर 5 ही रन बना पाए। बुमराह ने बॉलिंग तो शानदार की, लेकिन उन्हें विकेट एक ही मिला। उनका इकोनॉमी रेट 3.44 का रहा।

