रिप्ले में भी नहीं समझ पाता था कुलदीप की बॉलिंग: अकरम बोले- वो और शमी मेरे साथ लंच और डिनर के लिए निकल जाते थे
Published:
3 min read

कुलदीप यादव की पहली IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स थी। उस वक्त अकरम टीम के बॉलिंग कोच थे।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. कुलदीप यादव एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से सभी को चौंका रहे हैं। एशिया कप में UAE के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने।
पाकिस्तान के लीजेंडरी पेसर और एक्स कैप्टन वसीम अकरम ने कुलदीप की तारीफ की है। वसीम ने कहा- सच तो यह है कि उसकी बॉलिंग समझना बेहद मुश्किल है। मैं आज भी नहीं समझ पाता।
मुश्किल थी वापसी
एक समय था जब कुलदीप टीम को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर कर दिया गया था। IPL में भी कोई खास मौके नहीं मिल रहे थे। आज वही कुलदीप मेहनत और लगन से दोबारा टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी बन चुके हैं।
उनकी सफलता की कहानी उनके पुराने कोच वसीम अकरम ने भी याद किया और दिल खोलकर तारीफ भी की।
कुलदीप यादव लेफ्ट आर्म चाइनामैन हैं। ऐसे बॉलर बेहद कम होते हैं।
समझना क्यों मुश्किल
अकरम कहते हैं- कुलदीप ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा तो उनकी बाॅलिंग इतनी अच्छी थी कि बैटर समझ ही नहीं पाते थे कि अगली गेंद कैसी होगी – लेग स्पिन, गुगली या फिर फ्लिपर। आज भी उनकी गेंदें समझ नहीं आतीं।
कुलदीप की पहली IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) थी। उस वक्त अकरम टीम के बॉलिंग कोच थे। उस दौर को याद करते हुए अकरम कहते हैं- मैं खुद यहां बैठकर उसकी बाॅल नहीं पढ़ पाता था रिप्ले में भी समझ नहीं आता कि उसने क्या कौन सी गेंद की।

एयरपोर्ट ड्रॉप किया
इसके बाद अकरम ने एक मजेदार किस्सा बताते हैं। उनके मुताबिक - एक बार मोहम्मद शमी मुझे एयरपोर्ट छोड़ने आया। मैंने पूछा – क्यों आए? तो बोला – वसीम भाई, बस आपकी बातें सुननी हैं। मुझे शमी और कुलदीप दोनों पर गर्व है।

कुलदीप और शमी साथ रहते थे
अकरम कहते हैं- जब कुलदीप टीम में नया आया था तो उसमें सीखने की ललक थी। कुलदीप और शमी हमेशा मेरे साथ रहते थे। नाश्ता, लंच, डिनर… अगर मैच में नहीं खेल रहे होते तो भी मेरे पास बैठते और बातें सुनते थे। ये दोनों बहुत सीखना चाहते थे।
टीम इंडिया से बाहर हुए
बैटर धीरे-धीरे कुलदीप की बाॅल समझने लगे और उनका असर कम होने लगा। इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर कर दिया गया। IPL में भी प्लेइंग-11 में जगह मुश्किल हो गई।
हार नहीं मानी
कुलदीप ने हार नहीं मानी और मेहनत करने लगे। उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) ज्वॉइन की और वहां फिटनेस पर काम किया। अब वह ODI और T20I अहम प्लेयर हैं। एशिया कप में भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया। इस मैच में कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद क्या कहा…
मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल करने के बाद कुलदीप ने कहा- मैं लगातार अपनी बॉलिंग और फिटनेस पर काम कर रहा हूं। कोशिश करता हूं कि बैटर क्या सोचेगा, ये पहले से समझ लूं और फिर उसी के हिसाब से अगली बाॅल करूं।

