कुलदीप की अजीब अपील पर विराट ने मजाक में ‘थप्पड़’ दिखाया: रोहित भी हंसी नहीं रोक पाए, तीसरे ODI में खूबसूरत पल,रिएक्शन वायरल
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे ODI में एक ऐसा मजेदार पल देखने को मिला जिसने खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद फैन्स को भी हँसने पर मजबूर कर दिया। कुलदीप यादव की एक अपील ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी हैरान कर दिया, और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
क्विंटन की 109 रन की पारी
विशाखापट्टनम में खेले जा रहे भारत और साउथ अफ्रीका के तीसरे वनडे में शुरुआत में टीम मजबूत काँडिशन में दिख रही थी, लेकिन बीच के ओवर्स में टीम इंडिया ने खेल का रुख पूरी तरह बदल दिया। साउथ अफ्रीका ने एक समय 168/2 स्कोर बना लिया था। क्विंटन डी कॉक ने 109 रन की पारी खेली। ऐसा लग रहा था कि मेहमान टीम 300 से स्कोर बना देगी।
41 वें ओवर में आया यह मोमेंट
यह पल 41वें ओवर की तीसरी बाॅल पर हुई। कुलदीप यादव की बाॅल पर बैंटर केशव महाराज के बैट का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद उनके पैर पर जाकर टकराई। स्टंप्स के पीछे खड़े केएल राहुल को लगा कि गेंद उछलकर उनके हाथ में साफ कैच चली गई है। वह इतने कॉन्फिडेंस थे कि तुरंत जोरदार अपील कर दी। कुलदीप भी पूरी तरह मान चुके थे कि यह आउट है। अंपायर ने भी मामला समझ नहीं पाया और तीसरे अंपायर को रेफर कर दिया।
हालांकि जैसे ही रिप्ले चला, असलियत सामने आ गई। कैमरे ने दिखाया कि गेंद जमीन पर रोल होते हुए केएल राहुल के ग्लव्स में गई थी, यानी यह बिल्कुल भी कैच नहीं था। यह देखकर पूरा मैदान हँसी से गूंज उठा। क्रिकेटर्स भी अपनी हँसी नहीं रोक पाए।

विराट और रोहित का रिएक्शन
इसके बाद कैमरा जैसे ही विराट और रोहित पर गया, उनका रिएक्शन देखने लायक था। विराट मैदान पर आराम से बैठे थे और मजाक में कुलदीप को “थप्पड़ दिखाने” जैसा इशारा कर रहे थे, मानो कह रहे हों, “ये कैसी अपील कर दी भाई!” दूसरी तरफ रोहित अपने बिंदास अदाज के लिए जाने जाते थे। वह भी हंस पड़े। कुलदीप भी रो-को की हरकतें देखकर शर्माते हुए मुस्कुरा रहे थे।

यह मजा यहीं खत्म नहीं हुआ। कुलदीप उस समय चार विकेट ले चुके थे और पांचवां विकेट लेने के लिए बेताब थे। इसी चक्कर में वह लगभग हर थोड़ी-बहुत अपील पर DRS लेने की जिद कर रहे थे। रोहित हर बार उन्हें मजाक में टोकते और समझाते, और अंपायर भी कई बार उनकी अपील को नकार देते। इस वजह से मैदान पर खुशनुमा माहौल बना हुआ था।

