केएस भरत इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर: 32 साल के विकेटकीपर का टेस्ट डेब्यू के 3 साल बाद संन्यास, सिर्फ 7 टेस्ट ही खेल सके
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के विकेटकीपर बैटर केएस भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 32 साल के इस प्लेयर ने 3 साल पहले ही टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। वे टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट ही खेल सके और क्रिकेट को अलविदा कह दिया। भरत को वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला।

7 टेस्ट में एक 221 रन
भरत ने 9 फरवरी 2023 को टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेला था। इसमें भरत ने पहली पारी में 8 रन बनाए थे। यह मैच इंडिया ने पारी और 132 रन से जीता था।
इस विकेटकीपर ने भारतीय टीम के लिए सिर्फ 7 टेस्ट खेले, जिसमें 221 रन बनाए। इसमें एक भी फिफ्टी तक नहीं रही। उनका बेस्ट स्कोर 44 रन रहा। अपने इतने छोटे करियर में भरत ने 18 कैच लिए और 1 स्टम्पिंग की।

IPL में 2 टीम के लिए 10 मैच खेले
केएस भरत का IPL कॅरियर भी काफी छोटा रहा है। वे सिर्फ 2 टीम के लिए दो सीजन ही खेल सके हैं। उन्होंने IPL डेब्यू 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए किया था। इस सीजन में 8 मैच खेले, जिसमें 191 रन बनाए थे। इसमें एक फिफ्टी थी।
इसके बाद अगला यानी 2022 सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला। इस सीजन में उन्होंने 2 ही मैच खेले थे, जिसमें 8 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।

