कोलकाता टेस्ट-6435: गिल गर्दन में चोट के चलते बैटिंग करने नहीं आए, BCCI ने कहा- इलाज जारी, जल्द ठीक होंगे
Published:
2 min read

भारत के कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में खिंचाव हो गया।
स्पोर्ट्स डेस्क.भारत के कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में खिंचाव (नेक स्पैजम) हो गया। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। BCCI ने उनकी इंजरी के बारे में जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा- इलाज जारी है। वो जल्द ठीक होंगे।
गिल मैदान से चले गए
यह घटना उस समय हुई। जब गिल क्रीज पर आए ही थे और कुछ ही बाॅल खेल पाए थे। गिल ने शुरुआत में सटीक बल्लेबाजी की और साइमन हार्मर की बाॅल पर एक बेहतरीन चौका भी लगाया। लेकिन चौका लगाने के बाद जैसे ही उन्होंने शॉट का फॉलो-थ्रू पूरा किया, उनकी गर्दन में अचानक खिंचाव आया। उन्होंने अपना हेलमेट उतार दिया और गर्दन पकड़कर खड़े रहे। कंडीशन देखकर फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। थोड़ा चेक करने के बाद फैसला लिया गया कि उन्हें मैदान से बाहर ले जाना ही ठीक रहेगा। इसलिए वे रिटायर्ड हर्ट हो गए।
BCCI ने जानकारी दी
BCCI ने बाद में बयान जारी कर बताया कि गिल को नेक स्पैजम हुआ है और मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है। बोर्ड ने कहा- गिल की दिन के बाकी खेलने की काबिलियत इस बात पर डिपेंड करती है कि वे इलाज पर कैसा रिस्पॉन्स देते हैं। यानी अगर हालत सुधरी है। तभी वे दोबारा बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
भारत की पारी मुश्किल में थी
उस समय भारत थोड़ी मुश्किल में दिख रहा था। कुछ ही देर पहले वाशिंगटन सुंदर आउट हुए थे, और गिल के लौटने से टीम ने तेजी से दो विकेट खो दिए। इससे टीम इंडिया की लय बिगड़ गई।गिल के क्रीज पर आने के बाद उम्मीद थी कि वह पारी को आगे बढ़ाएंगे और टीम को संभालेंगे। हालांकि सिर्फ तीन बाॅल खेलने के बाद ही उन्हें वापस लौटना पड़ा।

