कोलकाता टेस्ट: बुमराह-पंत की DRS लेने वाली बात स्टंप माइक में कैद, पंत ने साउथ अफ्रीकी कप्तान को ठिगने की बजाए बौना कहा
Published:
2 min read

जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट लिए है।
स्पोर्ट्स डेस्क. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुक्रवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह पूरे दिन छाए रहे। उन्होंने शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका के दो बैटर एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन को आउट कर दिया। बुमराह की सटीक बाॅलिंग की वजह से साउथ अफ्रीका शुरू से ही दबाव में आ गया। पहले दिन पंत और बुमराह की बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई।
क्या माजरा था
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा के पैड पर बुमराह की एक गेंद लगी। पूरी टीम ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। अब बुमराह सोच रहे थे कि DRS लेना चाहिए या नहीं। तभी विकेटकीपर ऋषभ पंत वहां आए और दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई।
![]()
और बात वायरल हो गई
बुमराह और पंत में से किसी एक ने मजाक में बावुमा की बौना कहा। यह स्टंप माइक के जरिए लोगों तक पहुंचा और कुछ ही देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस क्लिप पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ को यह फनी लगा तो कुछ ने कहा कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पंत ने कहा- आउट नहीं है
पंत ने बुमराह से कहा- बाॅल शायद स्टंप के ऊपर से जा रही है। इसलिए DRS बेकार जाएगा। बुमराह थोड़ा सोच में पड़े थे। पंत की बात मान ली। बाद में रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद सच में स्टंप के ऊपर जा रही थी। अगर रिव्यू लिया भी जाता तो भी आउट नहीं मिलता।बावुमा उस पल तो बच गए, लेकिन ज्यादा देर नहीं टिक पाए। थोड़ी देर बाद कुलदीप यादव की बाॅल पर वो सिर्फ 11 गेंदें खेलकर आउट हो गए।
इंडिया ने लिए 2 पेस बॉलर
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। भारत ने प्लेइंग 11 से साई सुदर्शन को बाहर रखा गया। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत को टीम में खिलाया गया। इसके अलावा भारत ने चार स्पिनर उतारे। तेज गेंदबाजी का जिम्मा बुमराह और मोहम्मद सिराज के पास रहा।

