कोलकाता में मेसी की 70 फीट ऊंची मूर्ति हटाई: 13 करोड़ की लागत, 45 एक्सपर्ट ने दो महीने में तैयार की थी; जानिए हर सवाल के जवाब
Published:
2 min read

मेसी की यह स्टैच्यू कोलकाता के लेक टाउन में लगी थी। इसे PWD ने वहां से हटा दिया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. कोलकाता के लेक टाउन में वर्ल्ड के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की 70 फीट ऊंची मूर्ति लगी थी, जिसको हटा दिया गया है। तेज हवाओं की वजह से मूर्ति के हिलने लगी थी और इसके गिरने का खतरा बढ़ गया था। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला किया गया।
यह मूर्ति बेहद खास थी। इसका अनावरण मेसी के GOAT Tour के दौरान वर्चुअली किया था। इस मूर्ति को 45 एक्सपर्ट की टीम ने करीब 2 महीने में तैयार किया था। दावा किया गया कि इसकी लागत करीब 13 करोड़ रुपए थी। आइए जानते हैं मेसी की स्टैच्यू को लेकर हर एक जवाब...
हटाने की जरूरत क्यों पड़ी
कोलकाता बंगाल की खाड़ी के आसपास का इलाका है। यहां समुद्र करीब होने की वजह से विंड स्पीड आमतौर पर 30 KMPH रहती है। मॉनसून के पहले यह 55 या 60 किमी. प्रति घंटे भी हो जाती है।

क्या खतरा है
यह स्टैच्यू या स्ट्रक्चर पार्ट्स में तैयार किया गया है। इन पार्ट्स को नट-बोल्ट या ग्रिप स्प्रिंग से फिट किया गया है। बहुत ज्यादा विंड स्पीड की वजह से यह फिटिंग कमजोर या अनग्रिप्ड हो जाती है। यही वजह है कि स्टैच्यू गिरने का खतरा है।

क्या इसकी जगह नई स्टैच्यू बनेगी
हां। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे VIP लेक के करीब शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि, ऑफिशियली कुछ अनाउंस नहीं किया गया है।


