फिल्म कांतारा के फैन हुए केएल राहुल: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले चैप्टर-1 देखी, कहा- ऋषभ शेट्टी के जादू ने दिल जीत लिया
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’ सुपर हिट साबित हुई। फिल्म ने 3 दिन में वर्ल्डवाइड 225 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले यह फिल्म देखी और इसकी तारीफ में एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की।
राहुल ने कहा कि ऋषभ शेट्टी के जादू ने दिल जीत लिया है। दरअसल, इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में हैं। उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।
यह फिल्म पूरी तरह दिल से बनाई गई
भारतीय विकेटकीपर बैटर राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें लिखा- एक बार फिर ऋषभ शेट्टी ने जो जादू रचा है, उसने दिल जीत लिया। यह फिल्म पूरी तरह दिल से बनाई गई, जो मंगलुरु के लोगों और उनकी आस्था को खूबसूरती से दिखाती है।'
'कांतारा' का सीक्वल है 'कांतारा चैप्टर-1'
'कांतारा चैप्टर-1' 2022 में आई कांतारा का सीक्वल है। इसे होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। 'कांतारा' को 5 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं, इसने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसका डायरेक्शन भी ऋषभ शेट्टी ने किया था। लीड रोल में भी वही थे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे केएल राहुल
भारतीय टीम को इसी महीने से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ केएल राहुल भी हैं।
ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। राहुल समेत यह तीनों प्लेयर सिर्फ वनडे टीम में शामिल हैं। टी20 सीरीज के लिए राहुल को नहीं चुना गया। जबकि कोहली-रोहित टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल(कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।

