राहुल किसी भी नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं: स्टेन बोले- राहुल में गेम अवेयरनेस; सीरीज का आखिरी मैच 6 को
Published:
2 min read

भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे की घरेलू सीरीज खेल रही है, जो अभी 1-1 से बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा यानी डिसाइडर मुकाबला आज दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी ODI सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। फिलहाल, दोनों टीम 1-1 से बराबर हैं।
इस सीरीज केएल राहुल कप्तान हैं। उन्होंने फिर दिखा दिया है कि वह टीम इंडिया के लिए बतौर बैटर कितने अहम हैं। उन्होंने फिनिशर के तौर पर भी खुद को साबित किया है। उनकी इसी परफॉर्मेंस पर दक्षिण अफ्रीका के पेसर डेल स्टेन ने तारीफ की है।
राहुल ठंडे दिमाग वाले शख्स
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी ODI सीरीज में राहुल ने बैटर और कप्तान के रोल में कूलनेस दिखाई है। एक वक्त था जब धोनी को फिनिशर माना जाता था। उनके बाद टीम इंडिया को उस लेवल का फिनिशर नहीं मिल सका। अब राहुल में बड़ी उम्मीद दिखाई देती है। स्टैंड-इन कप्तान राहुल ने खुद ये जिम्मेदारी उठाई। तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 56 और दूसरे में 66 स्कोर किया।

माइंडसेट अलग
स्टेन ने एक इंटरव्यू में कहा- राहुल का ऐसा माइंडसेट है कि वह किसी भी पोजिशन पर सेंचुरी भी लगा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने टीम की जरूरत के हिसाब से अपना रोल बदला है और वो पूरी जिम्मेदारी से खेल रहे हैं।साउथ अफ्रीका के इस पूर्व पेसर ने आगे कहा- राहुल को पता है कि टीम को किस समय क्या चाहिए। अगर वह ओपनिंग या नंबर 3 पर भी बैटिंग करते तो आसानी से शतक लगा लेते। हालांकि वे जानते हैं कि टीम में बाकी प्लेयर की पोजिशन तय है। इसलिए वो टीम की जरूरत के मुताबिक, अपना बैटिंग ऑर्डर और खेल चेंज कर लेते हैं।

उन्होंने ने आगे कहा- कप्तान के तौर पर भी राहुल ने समझदारी दिखाई। दूसरे ODI में एक समय ऐसा था जब साउथ अफ्रीका ने दबाव बनाया था और राहुल-जडेजा की जोड़ी ने थोड़ा धीमा खेलकर पारी को संभाला। आखिरी ओवर में 18 रन बनाकर राहुल ने टीम इंडिया एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। राहुल की सबसे बड़ी ताकत उनकी गेम अवेयरनेस है। वह जानते हैं कि कब तेज खेलना है और कब ओवर्स निकालने हैं।

