काव्या मारन का रिएक्शन वायरल: क्रुणाल की बॉलिंग देखकर बोलीं- क्या ये चकिंग कर रहा है; देखें वीडियो
Published:
2 min read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में काव्या मारन का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
स्पोर्ट्स डेस्क. SRH की ओनर काव्या मारन का एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह रिएक्शन SRH और RCB के बीच मुकाबले के दौरान कैमरे में कैद हुआ था।
दरअसल, मैच के दौरान जब क्रुणाल पंड्या बैक टू बैक बाउंसर डाल रहे थे, तब काव्या थोड़ी हैरान दिखीं और पास बैठे लोगों से कुछ पूछती नजर आईं। वे क्रुणाल के बॉलिंग एक्शन की नकल करते हुए दग्गुबाती वेंकटेश से सवाल कर रही थीं। ऐसा लगा मानों वह पूछ रही थीं कि क्या क्रुणाल चकिंग कर रहे हैं।
इस मुकाबले में काफी ड्रामा और रोमांच देखने को मिला लेकिन काव्या मारन का यह मजेदार रिएक्शन लोगों का ध्यान खींच ले गया।

चकिंग होती क्या है जनिए
क्रिकेट में चकिंग का मतलब होता है- गेंद डालते समय गेंदबाज का हाथ गलत तरीके से मुड़ना। नियम के मुताबिक- जब गेंदबाज बॉल फेंकता है, तो उसका हाथ ज्यादा नहीं मुड़ना चाहिए। अगर गेंद डालते वक्त कोहनी जरूरत से ज्यादा मुड़ती है तो उसे चकिंग कहा जाता है। ICC के नियमों के हिसाब से गेंदबाज की कोहनी एक तय सीमा (15 डिग्री) से ज्यादा नहीं मुड़ सकती। अगर उससे ज्यादा मुड़ती है, तो उसका एक्शन संदिग्ध माना जाता है।

