कंगना की वैभव से वर्ल्ड कप लाने की डिमांड: एक्ट्रेस ने कहा- वो सचिन और विराट की तरह परफॉर्म करें, उस पर ज्यादा प्रेशर नहीं
Published: Updated:
2 min read

राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलने वाले 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए थे। साथ ही ऑरेंज कैप जीती थी। (फोटो सोर्स -@IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। इस ओपनर को भारतीय टी20 टीम में सिलेक्ट किया गया है। कंगना से जब वैभव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वे ज्यादा क्रिकेट नहीं देखती। एक्ट्रेस ने इस यंग प्लेयर के लिए वर्ल्ड कप लाने की डिमांड की है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
कंगना का मैसेज वायरल
कंगना ने मजाकिया अंदाज में कहा -हमारे पास क्रिकेट देखने का टाइम नहीं होता। इस यंग प्लेयर को मेरी शुभकामनाएं हैं। वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तरह परफॉर्म करें। उस पर ज्यादा प्रेशर नहीं है। वर्ल्ड कप लेकर आओ यार...
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत की T20 टीम में सिलेक्शन के साथ वैभव ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह भारत की सीनियर टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर्स में शामिल हो गए है। वैभव ने यह उपलब्धि 15 साल और 71 दिन की उम्र में हासिल की है।
इससे पहले टीम इंडिया में शामिल होने वाले यंगेस्ट प्लेयर का रिकॉर्ड सचिन के नाम था। सचिन को 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी। उन्होंने कराची टेस्ट से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र 16 साल और 205 दिन थी।

IPL में 776 रन
वैभव के लिए IPL 2026 सीजन काफी शानदार रहा। उन्होंने 16 मैच में सबसे ज्यादा 776 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इस सीजन में वैभव ने एक सेंचुरी और 5 फिफ्टी लगाईं। उनका स्ट्राइक रेट भी 237.30 का रहा। राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलने वाले इस यंग ओपनर ने IPL 2026 सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स भी लगाए और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

