केन विलियमसन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर: 16 साल का कॅरियर, 378 इंटरनेशनल मैच में 48 सेंचुरी
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। विलियमसन 8 अगस्त को 36 साल के हो जाएंगे। विलियमसन का इंटरनेशनल कॅरियर 16 साल का रहा, जिसमें 378 इंटरनेशनल मैच खेलकर 48 सेंचुरी लगाईं।
बर्थडे के 2 दिन बाद डेब्यू हुआ था
विलियमसन ने 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। यह पहला वनडे मैच अपने बर्थडे के ठीक दो दिन बाद यानी 10 अगस्त को हुआ था। विलियमसन ने यह डेब्यू वनडे इंडिया के खिलाफ दाम्बुला में खेला था।
इसी साल 4 नवंबर को इंडिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू भी किया। उन्होंने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 15 अक्टूबर 2011 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था।
आखिरी मैच में फ्लॉप रहे
हालांकि केन विलियमसन ने आखिरी इंटरनेशनल मैच इसी महीने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट खेला। 4 जून से हुए इस टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रन से हार मिली।
मैच की पहली पारी में विलियमसन 2 बॉल खेलकर खाता नहीं खोल सके थे। जबकि दूसरी पारी में 36 बॉल खेलकर 18 रन ही बना सके थे। इस खराब प्रदर्शन और टीम की हार के बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

अपनी शर्तों पर क्रिकेट छोड़ रहा हूं
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने विलियमसन का बयान जारी किया है, जिसमें पूर्व कप्तान ने कहा- मैं काफी समय से इसके बारे में सोच रहा था, लेकिन अब लगा कि यह सही समय है। मुझमें हमेशा इंटरनेशनल क्रिकेट की भूख रही है। इतने साल तक देश के लिए खेलने पर गर्व है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं अपनी शर्तों पर क्रिकेट छोड़ रहा हूं।
न्यूजीलैंड के दूसरे सफल कप्तान
केन विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी का है। उन्होंने 206 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी की, जिसमें से 107 में जीत मिली और 84 मैच हारे हैं। उनसे आगे सिर्फ स्टीफन फ्लेमिंग रहे, जिन्होंने 303 इंटरनेशनल मैच में कप्तानी करते हुए 128 मुकाबले जिताए।

कोहली के अच्छे दोस्त हैं विलियमसन
उनकी कप्तानी में 2016 से 2024 तक न्यूजीलैंड टीम ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। 2021 में भारत को फाइनल में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब भी जीता था। विलियमसन विराट कोहली के अच्छे दोस्त हैं। कोहली ने अपनी कप्तानी में 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया था, तब विलियमसन न्यूजीलैंड टीम से खेल रहे थे।

