14 साल के हो, कैसे लगाते हो इतने बड़े छक्के: ओमान के आर्यन का वैभव सूर्यवंशी से सवाल, कहा- उसकी बैटिंग इंस्पिरेशनल
Published:
2 min read

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में दो मैच में 189 रन बनाए है।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में 14 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह का खेल दिखाया है। उसने सिर्फ फैंस को ही नहीं बल्कि विरोधी टीम को भी हैरान कर दिया है। ओमान के उभरते खिलाड़ी आर्यन बिष्ट और समय श्रीवास्तव तो उनसे मिलने से पहले ही उनके कायल हो चुके हैं। वैभव की ताकत और एग्रेसिव माइंडसेट पर हर किसी की नजरें हैं।
वैभव की बैटिंग के सब कायल
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इस वक्त अगर किसी एक यंग प्लेयर की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वो वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव ने अपनी जबरदस्त हिटिंग से हर किसी को दंग कर दिया है। उनकी बैटिंग ऐसी कि बड़े-बड़े खिलाड़ी भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएं।

आर्यन ने की वैभव की तारीफ
भारत A से मुकाबले से पहले ओमान के क्रिकेटर्स आर्यन बिष्ट और समय श्रीवास्तव ने भी वैभव की तारीफ की। आर्यन ने एक इंटरव्यू में कहा- वैभव के सिक्स देखे तो सोच में पड़ गया कि 14 साल में कोई ऐसे कैसे इतने बड़े छक्के लगा सकता है? उन्होंने वैभव से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा- मैंने उससे कहा- 14 साल के हो, इतने बड़े छक्के कैसे लगाते हो। भाई, 14 साल में हम तो ठीक से बैट पकड़ना सीख रहे थे, और ये बच्चा छक्के से नीचे बात ही नहीं करता।
आर्यन ने आगे कहा- वैभव में एक अलग ही क्लास है। इतनी कम उम्र में इतनी ताकत और टाइमिंग सबके बस की बात नहीं होती।
भोपाल के समय ने क्या कहा
समय श्रीवास्तव भोपाल से हैं और लेग-स्पिनर हैं। उन्होंने भी वैभव को लेकर खास दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कहा- मैं वैभव से बात करना चाहता हूं। ये समझना चाहता हूं कि वो बैटिंग को किस तरह अप्रोच करते हैं। वैभव का खेल देखना हर युवा क्रिकेटर के लिए इंस्पिरेशन है।वैभव ने UAE के खिलाफ सिर्फ 32 बाॅल में सेंचुरी लगा दी थी। पारी। भारतीय बल्लेबाजों में T20I फॉर्मेट का यह दूसरा सबसे तेज शतक भी माना जा रहा है।
वैभव ने पाकिस्तान A के खिलाफ भी सिर्फ 28 गेंद में 45 रन बना दिए थे। वो दो मैच में 189 रन बनाकर इवेंट के टॉप स्कोरर हैं।

