FIFA वर्ल्ड कप क्लोजिंग सेरेमनी में जुड़ा एक और नाम: जस्टिन बीबर भी करेंगे परफॉर्म, लिस्ट में मैडोना, शकीरा और BTS पहले से शामिल; हाफटाइम में होगा शो
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी में सुपर बाउल (अमेरिका में रग्बी टूर्नामेंट का फाइनल) की तर्ज पर हाफटाइम शो ऑर्गेनाइज किया जाएगा। इसमें कई बड़े सितारे परफॉर्म करेंगे। अब तक इस लिस्ट में मैडोना, शकीरा, क्रिस मार्टिन और BTS के नाम थे। अब इसमें कनाडाई पॉप स्टार जस्टिन बीबर का नाम भी शामिल हो गया है।
करीब 11 मिनट का यह हाफटाइम शो FIFA और ग्लोबल सिटीजन NGO की साझेदारी में होगा। इसका मकसद सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना नहीं, बल्कि FIFA Global Citizen Education Fund के जरिए दुनिया भर के बच्चों तक बेहतर एजुकेशन और फुटबॉल की फैसिलिटी पहुंचाने के अभियान को समर्थन देना भी है।

फुटबॉल और म्यूजिक लोगो को साथ रखते हैं
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने जस्टिन बीबर का वेलकम करते हुए कहा कि फुटबॉल और संगीत दुनिया को जोड़ने की ताकत रखते हैं। वहीं, जस्टिन बीबर ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप ऐसा मंच है जो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के अरबों लोगों को एक मंच पर लाता है। इस शो का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास एक्सपीरियंस होगा।
क्रिस मार्टिन पर है शो की पूरी जिम्मेदारी
इस हाफटाइम शो की पूरी जिम्मेदारी कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन संभाल रहे हैं। शो में बर्ना बॉय, मशहूर ऑर्केस्ट्रा कंडक्टर गुस्तावो डुडामेल और PS22 कोरस भी अपनी परफॉर्मेंस देंगे।ऑर्गेनाइजर का मानना है कि यह दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले म्यूजिकल इवेंट्स में शामिल हो सकता है। मैडोना, शकीरा, BTS और जस्टिन बीबर जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी की खबरों ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल का रोमांच कई गुना बढ़ा दिया है।

