IPL में बैटिंग करना आसान: पेसर जोफ्रा आर्चर बोले- इस लीग में बाउंड्री छोटी रखते हैं, इंग्लैंड में बॉलिंग विकेट
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर ने IPL की पिच पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि IPL में बैटर्स के लिए रन बनाना आसान होता है। पिच फ्लैट होती हैं। बाउंड्री भी छोटी होती है। ऐसे में बॉलर्स के पास गलती की बहुत कम गुंजाइश रहती है। इंग्लैंड की कंडीशन में बॉलिंग करना ज्यादा आसान लगता है।
इंग्लैंड में ज्यादा मार्जिन मिलता है - आर्चर
भारत के खिलाफ तीसरे T20I में प्लेयर ऑफ द मैच बने आर्चर ने कहा- इंग्लैंड में सब कुछ नॉर्मल लगता है। यहां अच्छी लेंथ पर सीधी बॉल डालनी होती है। IPL में पिच आसान होती हैं। बाउंड्री छोटी होती है। वहां बहुत सटीक बॉलिंग करनी पड़ती है। यहां गलती की थोड़ी ज्यादा गुंजाइश रहती है।

IPL में 200 रन भी सेफ नहीं
आर्चर ने कहा कि IPL में 200 रन का स्कोर भी सेफ नहीं माना जाता। नॉटिंघम की पिच पर 200 रन बनने के बाद उन्हें लगा कि इसे चेज करना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा-200 रन के बाद हमें भरोसा था कि जीत सकते हैं। इसे चेज करने के लिए किसी बैटर्स को बहुत स्पेशल पारी खेलनी पड़ती। खुशी है कि हमारे हर बॉलर्स ने विकेट लिए। यह पूरी टीम की अच्छी बॉलिंग रही।
सही लाइन-लेंथ जरुरी
आर्चर ने कहा कि सिर्फ फास्ट बॉलिंग से फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने और डेब्यू कर रहे जोश टंग ने मैनचेस्टर में भी अच्छी बॉलिंग की थी। विकेट नहीं मिले। नॉटिंघम में मेहनत का फायदा मिला।उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगा कि बॉल बहुत ज्यादा तेज थी। हवा तेज चल रही थी, इसलिए ऐसा महसूस हुआ होगा। असली फर्क हमारी लाइन और लेंथ ने बनाया।

टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट
इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने फिफ्टी लगाई। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने 125 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की सबसे बड़ी टी-20 हार रही।

