सचिन ग्रेटेस्ट बैटर: जो रूट का इंग्लैंड की बार्मी आर्मी के साथ क्विक फायर राउंड, विराट और ब्रायन लारा का भी नाम लिया
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट हिस्ट्री का ग्रेटेस्ट बैटर कौन है? यह डिबेट हमेशा से चलती आई है और चलती रहेगी। कम से कम मॉर्डन ईरा में तो यह खत्म होती नहीं दिखती।
अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और इस दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक जो रूट ने बार्मी आर्मी के सवालों के जवाब दिए हैं और वो भी एक-एक शब्द में। बार्मी आर्मी इंग्लैंड टीम के फैन्स का एक ग्रुप है।
विराट या सचिन
रूट ने इस पर क्या कहा, इसे बाद में जानते हैं। पहले तो ये कि इन दोनों ही प्लेयर्स को लेकर महानतम क्रिकेटर्स की राय भी अलग-अलग है। सचिन ने टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वनडे में विराट के नाम सबसे ज्यादा शतक हैं। तेंदुलकर के नाम 34,357 इंटरनेशनल रन हैं। टेस्ट और वनडे में उनकी कुल मिलाकर 100 सेंचुरी हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली हैं। वो हाईएस्ट रन (27,599 इन ऑल फॉर्मेट) हैं। हालांकि, वो वनडे फॉर्मेट में बने हुए हैं और सचिन से 100 मैच कम खेले हैं। वनडे में उनका एवरेज तेंदुलकर से बेहतर है। तेंदुलकर टेस्ट में हर किसी से बेहतर हैं।

अब रूट की सुनिए
34 साल के रूट ने सचिन को ऑल टाइम ग्रेट कैटेगरी में रखा है। वो सचिन को रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस, ब्रायन लारा और कोहली से ऊपर रखते हैं।
क्विक फायर राउंड विद जो रूट
जो रूट Vs स्टीव स्मिथ : स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ Vs रिकी पोंटिंग : रिकी पोंटिंग
रिकी पोंटिंग Vs जैक्स कैलिस : जैक्स कैलिस
जैक्स कैलिस Vs एलिएस्टर कुक : जैक्स कैलिस
जैक्स कैलिस Vs कुमार संगकारा : जैक्स कैलिस
जैक्स कैलिस Vs ब्रायन लारा : जैक्स कैलिस
जैक्स कैलिस Vs सचिन तेंदुलकर : सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर Vs विराट कोहली : सचिन तेंदुलकर


