जितेश प्लेइंग 11 में जगह बनाने की जल्दबाजी में नहीं: RCB के पूर्व बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक बोले- जितेश को IPL में अच्छी परफॉर्मेस का फल मिला
Published:
3 min read

जितेश ने आखिरी T20 मैच जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. दिनेश कार्तिक ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को सराहा है। कार्तिक ने कहा- जितेश कभी भी टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर परेशान नहीं दिखे, बल्कि उन्होंने अपने खेल पर ध्यान दिया और धीरे-धीरे खुद को बेहतर बनाते गए। IPL 2025 में परफॉर्म करने के बाद जितेश ने फिर से टीम इंडिया में जगह बनाई।
जल्दबाजी में नहीं जितेश
कार्तिक ने CRIBUZZ से बातचीत में कहा- जितेश पहले बहुत ही बेफिक्र होकर पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। उनका ध्यान सिर्फ अच्छे खेल पर रहता है। टीम इंडिया में जगह बनाने को लेकर वो जल्दबाजी में नहीं रहते थे। जब जितेश को लगने लगा कि वो बिल्कुल टीम इंडिया की सिलेक्शन की दहलीज पर हैं, तब वह थोड़ा डिस्टर्ब हुए। ये होता भी है। जब कोई खिलाड़ी बहुत ज्यादा सोचने लगता है इसका असर उसके खेल पर भी दिखता है।
संजू टीम की पहली पसंद
कार्तिक ने आगे कहा- जब मैं RCB का बैटिंग कोच था तब जितेश कैमियो (छोटी पारियों) खेलते थे। हालांकि, वक्त गुजरने के साथ वो बड़ी पारियां भी खेलना सीखे। हालांकि, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह बनाना आसान नहीं हैं, क्योंकि अभी संजू सैमसन टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हैं।
लखनऊ के खिलाफ बनाए 85 रन
जितेश ने IPL 2025 में RCB के लिए कुछ अच्छी फिनिशिंग इनिंग्स खेलीं। खासकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली गई 85 रन की नाबाद पारी ने सबका ध्यान खींचा। इस मैच में RCB ने 228 रन का बड़ा टारगेट सिर्फ 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।
आखिरी T20I अफगानिस्तान खिलाफ खेला था
जितेश ने अब तक भारत के लिए 7 T20I मैच खेले और 100 रन बनाए। उनका आखिरी मैच जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ था। जितेश ने IPL 2025 में 15 मैच 261 रन बनाए। इसमेंएक फिफ्टी शामिल है। जितेश ने करीब 1 साल बाद टीम इंडिया मेंं वापसी की है। एशिया कप 2025 की टीम में इस विकेटकीपर बैटर को शामिल किया गया है।
14 सितंबर को इंडिया Vs पाकिस्तान मैच
एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक होगा। टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को UAE के खिलाफ खेलेगी। दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा। एशिया कप की मेजबानी भारत के पास थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ राजनीतिक तनाव के चलते टूर्नामेंट को UAE में शिफ्ट कर दिया गया।
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

